बिरला स्कूल के छात्र पर हमला और अपहरण की कोशिश, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

महाराष्ट्र में मराठी लोग सुरक्षित नहीं है?

घटना सीसी टीवी में कैद

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में लोकग्राम क्षेत्र में बिरला स्कूल के छात्र श्लोक पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सुएश तिवारी, जो साकेत ग्रुप का सदस्य है, ने उनके बेटे पर हमला किया और अपहरण करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, हम मराठी लोग अपने ही राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर कोलसेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *