7वीं मंजिल से कूद कर व्यक्ति ने दी जान घरेलू विवाद से था परेशान

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने सात मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना 24 जनवरी की शाम को घोड़बंदर रोड पर कावेसर इलाके में हुई. कसारवाडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने विस्तार से बताया कि व्यक्ति अपने घर में झगड़े के कारण परेशान था.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह इमारत की छत पर गया, जहां उसका घर था और कथित तौर पर वहां से कूद गया. कुछ लोग उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. ■

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *