Close Menu
    What's Hot

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    May 25, 2026

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»mumbai»‘शुद्ध पानी नहीं मिलने से रोजाना हजार बच्चों की मौत’
    mumbai

    ‘शुद्ध पानी नहीं मिलने से रोजाना हजार बच्चों की मौत’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • जल विशेषज्ञ उमाशंकर पांडेय का दावा

    मुंबई। दुनिया में 200 करोड़ लोग के सामने पीने के पानी का संकट है। शुद्ध पानी नहीं मिलने से रोजाना 1 हजार बच्चों की मौत हो जाती है। मनुष्य को रोजाना 3 लीटर पीने का पानी चाहिए, लेकिन पानी की कमी के कारण शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। जीव, जीवन और जल का आपस में गहरा संबंध है। यह बात जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले जल योद्धा, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कही। वे मुंबई प्रेस क्लब में भारतीय संस्कृति उत्सव-7 के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। भारत विकास संगम और विकास अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में यह उत्सव 29 जनवरी से 6 फरवरी के बीच कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित होगा। इस मौके पर उमाशंकर पांडेय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार जितने लोगों के पास मोबाइल है, पृथ्वी पर उतना लीटर पानी उपलब्ध नहीं है। हमारे वेदों में, धर्म शास्त्रों में जल संरक्षण के बारे में पूर्व में सूचित किया गया है। युग का सर्वाधिक चर्चित शब्द जल है, जल राष्ट्रीय संपदा है। पानी के रूप में हमें प्रकृति का अनमोल निशुल्क उपहार मिला है। प्राणी और प्रकृति की कल्पना जल के बिना संभव नहीं है। पृथ्वी में जितने भी जीव हैं, उनका जीवन जल पर निर्भर है। फल, अनाज, जड़, पत्तों में रस जल के कारण है।

    पृथ्वी का सिर्फ 2.5 फीसदी पानी पीने लायक
    उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर 71 फीसदी पानी होने के बावजूद भी सिर्फ पीने लायक 2.5 फीसदी पानी है। यदि जल संकट से निपटना है तो पानी को आदर देना होगा। सरकार की बजाए हर व्यक्ति को अपने स्तर से पानी बचाने की कोशिश करनी होगी। जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, पानी की मांग बढ़ रही है, उस गति से जल स्रोत बढ़ने की वजह कम हो रहे हैं। पांडेय ने कहा कि पानी की कमी के कारण भारत सहित दुनिया भर के गांव से लाखों लोग शहर की ओर पलायन करते रहे हैं। आज मध्य एशिया और दक्षिण अफ्रीका के 40 देशों में कई करोड़ लोग पानी की कमी के कारण अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में चले गए हैं। पानी को लेकर सीरिया, जॉर्डन, फिलीपींस, सूडान और दक्षिण सूडान में युद्ध की स्थिति है।

    गांवों से कुंए-तालाब गायब
    उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या वर्ष 1960 के बाद आई, जब हमने कुएं का पानी पीना छोड़ दिया। नल के पानी का उपयोग हम करने लगे। भूजल का अत्यधिक दोहन होने के कारण उसकी गुणवत्ता में कमी आई। भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण जल स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है। आजादी के बाद परंपरागत जल स्रोत खत्म हुए। 60 फीसदी तालाब केवल कागज में रह गए। 90 प्रतिशत कुओं में पानी नहीं है। गांव के कुएं, तालाब फिर कैसे जिंदा हो? इस पर भी एक बड़ी योजना बननी चाहिए। आयोजन मंडल के सदस्य व भारत विकास संगम के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धवलगी ने बताया कि भारत संस्कृति उत्सव एक तरह का दूसरा कुंभ है। उत्सव के आयोजन केएन गोविंदाचार्य और पूर्व राज्यसभा सदस्य बसवराज पाटिल हैं। भारत विकास संगम आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे जबकि एक सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम में ,भारत रत्न सचिन तेंदुलकर,पद्मश्री व राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ,मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अनेक मतों के धर्मगुरु, पीठाधीश्वर और तमाम क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां और उत्सव में लगभग तीस लाख लोगों की आने की संभावना है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैफ अली खान पर निशाना साधने वालों को पूजा भट्ट ने दिया ये करारा जवाब
    Next Article दावोस में महाराष्ट्र का दबदबा,महाराष्ट्र भविष्य में बनेगा डेटा सेंटर की राजधानी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026

    📰 TITLE: ‘ख़ुदा गवाह’ से मशहूर अभिनेता अली ख़ान साहब ने पेश की सच्ची देश भक्ति की मिसाल Jan Kalyan Time News | मुंबई आज के विशेष दिन पर बॉलीवुड अभिनेता अली ख़ान साहब ने अपने कर्मों से देश भक्ति की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने फ़िल्मी दुनिया से लेकर आम जनता तक को गर्व से भर दिया।

    January 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी सियासी…

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026
    Top Trending

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी…

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही मलयालम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स…

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा।…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.