सैफ अली खान पर हमला करने वाले से जुड़ा बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ बीजे को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद आलियान वही है, जिसने 16 जनवरी की रात घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया था. मुंबई पुलिस ने आरोपी को कई सीसीटीवी फुटेज में देखे जाने के बाद उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था, जिसमें एक क्लिप भी शामिल थी. इस क्लिप में उसे घटना के बाद दादर रेलवे स्टेशन पर देखा गया था

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, “16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है…आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है…आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था…आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी, उसके बाद आगे की जांच की जाएगी…हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है…उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं

सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी। सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है

https://www.instagram.com/reel/DEyqaILIev5/?igsh=MWVidW9wdzFvejRjcg==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *