साल भर बाद भी अटल सेतु को नहीं मिला पीक रिस्पॉन्सहर द‍िन गुजरे 23,000 से भी कम वाहन, 1 लाख गाड़ियों की क्षमता

मुंबई: मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को शुरू हुए साल भर हो गया है। वहीं भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर प्रतिदिन 23,000 से भी कम वाहनों का औसत आवागमन दर्ज किया गया, जबकि आरंभ में अटल सेतु से प्रतिदिन 56,000 से अधिक वाहनों के आवागमन का अनुमान जताया गया था। इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल पहले बीते 12 जनवरी, 2024 को लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था, जो मुंबई के शिवड़ी को नवी मुंबई के चिर्ले से जोड़ता है। यह पुल महाराष्ट्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना के पूरा होने का प्रतीक है।

क्या हुआ ट्रैफिक फ्री होने के दावे का ? जानकारी दें कि, अटल सेतु के खुल जाने के बाद मुंबई की ट्रैफिक में बड़े बदलाव होने का बात भी कही गई थी, लेकिन साल बीत जाने के बाद भी मुंबई का ट्रैफिक का हाल जस का तस है, इसमें व्यापक सुधार नहीं आया है। दरअसल अटल सेतु के बनने के पहले मुंबई से नवी मुंबई के बीच सफर ट्रैफिक फ्री होने का दावा हुआ था, लेकिन अब भी इस रूट पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आती हैं। अटल सेतु पर टोल अधिक होने के चलते अब भी वाहन चालक यात्रा के लिए पुराने रूट का ही इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

https://youtube.com/shorts/d2lM6cXKTwY?feature=share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *