पुष्पा 2′ महीने बाद भी करोड़ों में कर रही कमाई, 40वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये

जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म अपने छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और इसका जलवा अब भी कायम है। फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन यह कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब ‘पुष्पा 2’ की कमाई के 40वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

इन भाषाओं में देखें फिल्म

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 40वें दिन 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,221.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेश में ‘पुष्पा 2’ खूब धमाल मचा रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 1,850 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में उपलब्ध है।

पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है ‘पुष्पा 2’

पुष्पा 2′ के निर्देशक सुकुमार हैं। उन्होंने साल 2021 में इस फिल्म का पहला भाग ‘पुष्पा: द राइज’ बनाया था, जो ब्लॉकबस्टर था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ‘पुष्पा 2’ भी अमजेन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। अभिनेता फहद फासिल ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म में अभिनेत्री श्रीलीला ने आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ भी किया है।

https://www.instagram.com/reel/DEyqaILIev5/?igsh=MWVidW9wdzFvejRjcg==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *