व्यापारी पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार तीन अभी भी फरार

मुंबई। दक्षिण मुंबई के कालबादेवी इलाके में सोमवार देर रात व्यापारी पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये का सामान लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की गहन छानबीन जारी है।

पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात व्यापारी पर गोली चलाने के बाद बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें करीब 50 लाख रुपये मूल्य का सामान था। घायल व्यापारी का सैफी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की गई। अब तक दो बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि तीन अभी भी फरार हैं।

साजिश का खुलासा:
पुलिस उपायुक्त प्रवीण मुंडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारियों की मिली भगत का शक है। पुलिस व्यापारी के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए सामान का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *