अल्लू अर्जुन भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे, जाना हाल

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर, 2024 को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में उसका 8 वर्षीय बच्चा श्रीतेज घायल हो गया। बच्चे का इलाज तेलंगाना के बेगमपेट स्थिति के KIMS अस्पताल में चल रहा है। आज यानी 7 जनवरी को अल्लू पहली बार भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीतेज का हाल जाना।

डॉक्टरों की निगरानी में है बच्चासोशल मीडिया पर अल्लू का एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल के भीतर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात नजर आ रहा है। श्रीतेज की सेहत का हाल जानने के बाद अभिनेता वहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। बता दें कि श्रीजेत की हालत में अब सुधार हो रहा है। बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है।

13 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे अल्लू

भदगड़ मामले में पुलिस ने अल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 13 दिसंबर को तेलंगाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अल्लू को एक रात जेल में काटनी पड़ थी। हालांकि, बाद में तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। हाल ही में अल्लू और ‘पुष्पा 2’ के निर्माताओं ने बच्चे के परिवार को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *