मुंबई के ताज होटल में मिली एक जैसे नंबर वाली दो गाड़ियां मिली है.

विश्व प्रसिद्ध ताज होटल के आसपास एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें मिली हैं। होटल में चेकिंग के दौरान यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोलाबा पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार चालक से पूछताछ जारी है। दरअसल ताज होटल और उसका परिसर मुंबई का बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। उक्त स्थान पर इस तरह की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

दरअसल ताज होटल के इलाके में दो सफेद रंग की कारें मिलीं हैं। इनका नंबर एक समान है। दोनों गाड़ियों पर MH 01 EE 2388 जैसी नंबर प्लेटें देखी गईं। 26/11 के आतंकवादी हमले के दौरान ताज होटल को निशाना बनाया गया था। इसलिए तब से इस इलाके में काफी सुरक्षा है। इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। ताज की अपनी निजी सुरक्षा व्यवस्था है। एक ही नंबर की दो कारें मिलने पर सिस्टम अलर्ट हो गया। इसकी जानकारी तुरंत कोलाबा पुलिस को दी गई।

ताज होटल क्षेत्र में हमेशा भारी पुलिस मौजूदगी रहती है। सोमवार को होटल में एक समिट का आयोजन किया गया। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आए थे। चूंकि एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति आ रहा था। लिहाजा ताज क्षेत्र में अधिक सुरक्षा तैनात की गई थी। तभी क्षेत्र में एक ही नंबर की दो कारें मिलीं। इससे सनसनी मच गई। दोनों कारें सफेद रंग की हैं। उनके पास पीले रंग की नंबर प्लेट है।

चेक-इन के वक्त पता चला कि दोनों कारों के नंबर एक जैसे थे। इससे साफ है कि दोनों कारों में से एक की नंबर प्लेट फर्जी है। फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कौन करता था, क्यों करता था, इसका मकसद क्या था, क्या कोई अपनी पहचान छिपा रहा था? जैसे कई सवाल इस घटना के सामने आने के बाद खड़े हो गए हैं। कोलाबा पुलिस ने दोनों कारों के ड्राइवरों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में हत्या या आतंकवाद का कोई निशान नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *