ससून डॉक परिसर में कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य- मंत्री नितेश राणे

*पी.वी.आनंदपद्मनाभन*

मुंबई,

जनवरी : मत्स्य व्यवसाय एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने निर्देश दिए हैं कि ससून डॉक में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास सुरक्षा की दृष्टि से पहचान पत्र होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने ससून डॉक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।

बंदरगाह विकास मंत्री श्री नितेश राणे ने ससून डॉक क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों और मछुआरों से संवाद किया। उन्होंने मत्स्य विभाग के भवन और ससून डॉक में आवश्यक स्थानों पर तत्काल मरम्मत कार्य करने का आदेश दिया। क्षेत्र में अत्यावश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही मत्स्य विभाग को निर्देश दिया कि ससून डॉक क्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों के पास सुरक्षा की दृष्टि से पहचान पत्र होना सुनिश्चित करें।बंदरगाह विकास मंत्री श्री राणे ने कहा कि ससून डॉक सबसे पुराना बंदरगाह और मुंबई का सबसे बड़ा थोक मछली बाजार है। उन्होंने मछली पकड़ने के लाइसेंस धारक नौकाओं, मछुआरा सहकारी आवास, बंदरगाह पर आवश्यक सुविधाएं, जल आपूर्ति व्यवस्था, मछली नीलामी के लिए शेड निर्माण, नए घाट की मरम्मत जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर महाराष्ट्र मत्स्य उद्योग विकास मंडल के संचालक पंकज कुमार, मत्स्य व्यवसाय विभाग के सह-आयुक्त (समुद्री) महेश देवरे के साथ मत्स्य व्यवसाय लाइसेंस अधिकारी , सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *