Gujarat

Major Block at Surat Station: यहां जानिए कहां और कब मिलेगी आपकी ट्रेन

सूरत स्टेशन पर मेजर ब्लॉक, पश्चिम रेलवे ने मेजर ब्लॉक को लेकर तैयारियां शुरू की, सभी कार्य योजनाएं सिर्फ कागज पर. सूरत और उधना स्टेशन पर कार्यरत होगा हेल्प डेस्क, 10 जगहों पर लगाई जाएगी ट्रेनों की सूची

सूरत. पश्चिम रेलवे ने सूरत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म 2/3 पर 8 जनवरी से मेजर ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके चलते सूरत की ट्रेनों को उधना स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया है। हालांकि पश्चिम रेलवे की ओर से अब तक अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। वहीं, ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक कैसे पहुंचाई जाएगी, इसकी रूपरेखा फिलहाल कागजों पर ही तैयार की जा रही हैं। अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। सूरत रेलवे स्टेशन पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब (एमएमटीएच) का निर्माण तेजी से हो रहा है। हाल में प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर कॉन्कोर्स के फाउंडेशन कार्य के लिए 8 जनवरी से 60 दिनों का मेजर ब्लॉक लेने का निर्णय किया गया। यह खबर प्रकाशित होने के बाद से ही सूरत स्टेशन से सफर शुरू करने वालों में असमंजस की स्थिति हो गई हैं।

उधना से मिलेंगी सूरत की ट्रेन

गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे ने प्लेटफार्म 2/3 पर ब्लॉक के दौरान 200 से अधिक ट्रेनों को सूरत के बजाय उधना रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज देने का निर्णय किया हैं। वहीं मेमू-पैसेंजर ट्रेनों को भी उधना, भेस्तान और नवसारी स्टेशन से चलाने की व्यवस्था की गई हैं।

https://www.instagram.com/reel/DES1tQPILD6/?igsh=amZiZHpiOG05M3p1

https://x.com/rajeshgavade4/status/1874738794945282332?t=b0DGRrxpnO-mfoLUBV7BGg&s=09