शाहिद कपूर-करीना कपूर दिखे साथ-साथ, वीडियो ने लोगों को दिलाई ‘जब वी मेट’ की याद

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बीते दिन वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। हांलांकि, इन सब में सबसे ज्यादा सुर्खियां करीना कपूर और शाहिद कपूर ने बटोरीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करीना और शाहिद कार्यक्रम में आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देख प्रशंसकों को फिल्म ‘जब वी मेट’ की याद आ गई। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

प्रशंसक दे रहे प्रतिक्रिया

वीडियो में करीना को बेटे जेह की प्रस्तुति को अपने फोन में रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सैफ अली खान भी उनके साथ मौजूद थे।वीडियो में शाहिद की भी झलक दिख रही है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘काश दोनों एक-साथ होते। दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं।’कुछ ने लिखा, ‘ये देख गीत और आदित्य की याद आ गई। दोनों को साथ में एक फिल्म जरूर करनी चाहिए।’

करीना और शाहिद का अफेयर और ब्रेकअप

करीना और शाहिद की बात करें तो दोनों एक समय रिश्ते में थे। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने ही शाहिद को प्रपोज किया था।दोनों की मुलाकात साल 2004 में आई ‘फिदा’ के सेट पर हुई थी। करीना और शाहिद 3 साल तक रिलेशन में रहे थे। हालांकि, फिल्म ‘जब वी मेट’ के दौरान दोनों अलग हो गए थे।बताया जाता है कि करीना ने सैफ के लिए शाहिद से दूरी बना ली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *