लापता लेडीज’ के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं फिल्मों की सूची जारी की गई, जिसमें आमिर खान और किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को जगह नहीं मिली और नामांकन से पहले ही रेस से बाहर हो गई।आमिर और किरण ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया पहले ही दे चुके हैं।अब फिल्म में सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रवि किशन ने इस खबर पर दुख व्यक्त किया।

मुझे उम्मीद थी कि हम जीतेंगे- रवि

न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में किशन ने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं। हमें उम्मीद थी कि इस बार भारत ऑस्कर में सफल होगा, लेकिन हम एक ऐसी जगह पर पहुंचे, जहां हर अभिनेता और फिल्म निर्माता पहुंचना चाहता है। मैं उसी में खुश हूं। इसमें कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। हमने जो हासिल किया है उस पर हमें गर्व है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। मेरी अंतरात्मा मुझे लगातार बता रही थी कि हम जीतेंगे।”

मैं लड़ता रहूंगा- रवि

किशन ने आगे कहा, “मैं कभी नहीं सोच सकता था कि मेरे जैसा आम आदमी ऑस्कर तक पहुंच सकता है। यह एक बड़ी उपलब्धि थी। मुझे पता है कि मैं एक योद्धा हूं और मैं लड़ता रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि एक और बेहतरीन स्क्रिप्ट मेरे पास आएगी और मैं एक बार फिर वैश्विक मंच पर पहुंचूंगा।”‘लापता लेडीज’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसकी कहानी 2 दुल्हनों की अदला-बदली पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *