मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया गृह विभाग की नई वेबसाइट का अनावरण*

*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* नागपुर,

महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग की नई वेबसाइट का अनावरण आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कर-कमलों द्वारा किया गया।https://www.home.maharashtra.gov.in नाम की यह आधुनिक वेबसाइट अब इंटरनेट पर उपलब्ध हो गई है।

मुख्यमंत्री के रामगिरी स्थित शासकीय निवास में आयोजित गृह विभाग की बैठक के दौरान वेबसाइट का अनावरण किया गया। इस बैठक में राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. आई.एस. चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खारगे, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अतिरिक्त सचिव, प्रधान सचिव तथा गृह विभाग, पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह नई वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के लिए सरल और सुगम बनाई गई है। इस वेबसाइट पर विभिन्न क्विक लिंक्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र कारागृह विभाग, महाराष्ट्र राज्य उत्पाद शुल्क, महाराष्ट्र राज्य उत्पाद शुल्क (ऑनलाइन सेवाएं), आपले सरकार, महाराष्ट्र राज्य पुलिस, बृहन्मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड, महाराष्ट्र शासन, मोटर वाहन विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, पुलिस अनुसंधान केंद्र (सीपीआर) पुणे, अपराध अन्वेषण विभाग पुणे, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, मुंबई यातायात पुलिस, एनजेडीजी | राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड, देश की सेवा में भारतीय पुलिस, राष्ट्रीय कारागार सूचना पोर्टल, ई-प्रॉसिक्यूशन आदि विभागों के त्वरित लिंक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *