राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर

फिल्म गेम चेंजर राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म है और यह फिल्म अगले महीने पोंगल त्योहार के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामचरण और कियारा आडवाणी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को एस शंकर निर्देशित कर रहे हैं। साउथ अभिनेता श्रीकांत ने हैदराबाद में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। इतना ही नहीं इस दौरान श्रीकांत ने फिल्म के सीक्वल को लेकर क्या प्लान चल रहा है इस बारे में भी बात की है।

जाने माने निर्देशक इस शंकर के साथ अपने काम करने के अनुभव पर बात करते हुए साउथ अभिनेता श्रीकांत ने बताया कि शंकर ने उन्हें पहले ही दिन से फिल्म सेट पर सहज महसूस कराया है। एक निर्माता के तौर पर वह कई सारे टेक लेते हैं, लेकिन उन्हें अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कलाकारों से क्या काम लेना है। बातचीत के दौरान साउथ अभिनेता श्रीकांत ने बताया कि गेम चेंजर एक स्टैंड अलोन फिल्म है। उनकी इस बात से यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि आने वाले वक्त में इसके सीक्वल के बारे में जो बात चल रही है, उसका कोई मतलब नहीं। श्रीकांत ने यह भी कहा कि शंकर की हालिया रिलीज ने भले ही दर्शकों को निराश किया हो लेकिन उनकी फिल्म गेम चेंजर लोगों को पसंद आएगी।

श्रीकांत ने कहा की फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी, इस फिल्म में राजनीतिक पहलू के साथ कई ट्विस्ट शामिल है और यही कारण है कि इस फिल्म के दर्शकों को पसंद आने का दावा किया जा रहा है। राम चरण के किरदार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकांत एक मेच्योर्ड एक्टर है और वह अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं। वहीं श्रीकांत के भूमिका की बात करें तो उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में अप्पन्ना का किरदार निभा रहे हैं जो बेहद चुनौती पूर्ण है। गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *