राहुल गांधी हाजिर हों! वीर सावरकर विवादित बयान मामले में कोर्ट ने किया तलब

नई दिल्ली: हाल ही में राहुल गांधी के कथित तौर पर भड़काऊ और वीर सावरकर पर दिए गए विवादित बयान पर दर्ज मामले के संबंध में सुनवाई करते हुए लखनऊ की अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी कर दिया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 10 जनवरी, 2025 को पेश होने के लिए कहा है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, लखनऊ की कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) तथा 505 के तहत अपराध के लिए तलब किया है। वकील नृपेंद्र पांडेय ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीर सावरकर को “अंग्रेजों का नौकर” तथा “पेंशन लेने वाला” कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *