Close Menu
    What's Hot

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    January 24, 2026

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»New delhi»लोकसभा में पहला भाषण, फुल फॉर्म में दिखीं प्रियंका गांधी- जाति जनगणना, अदाणी से वायनाड, उन्नाव-संभल तक, सरकार पर जमकर बरसीं- प्रियंका गांधी के लोकसभा भाषण में पहले भाषण से कांग्रेस उत्साहित
    New delhi

    लोकसभा में पहला भाषण, फुल फॉर्म में दिखीं प्रियंका गांधी- जाति जनगणना, अदाणी से वायनाड, उन्नाव-संभल तक, सरकार पर जमकर बरसीं- प्रियंका गांधी के लोकसभा भाषण में पहले भाषण से कांग्रेस उत्साहित

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जिनका नाम लेने से कभी-कभी आप झिझकते हैं, और कभी-कभी जिनका नाम धड़ाधड़ इस्तेमाल किया जाता है अपने आप को बचाने के लिए। उन्होंने HAL, BHEL, SAIL, GAIL, ONGC, NTPC, रेलवे, IIT, IIM, तेल रिफाइनरियां और कई सार्वजनिक उपक्रम स्थापित किए। अध्यक्ष महोदय, उनका नाम पुस्तकों से मिटाया जा सकता है, भाषणों से मिटाया जा सकता है लेकिन उनकी जो भूमिका रही, इस देश की आजादी के लिए और इस देश के निर्माण के लिए, उसे इस देश से कभी नहीं मिटाया जा सकता। प्रियंका गाँधी, कांग्रेस महासचिव

    नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुक्रवार से शुरू हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस बहस की शुरुआत की। इसके बाद विपक्ष की ओर से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संविधान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रियंका का संसद में यह पहला भाषण रहा। इसमें कांग्रेस सांसद ने जातिगत जनगणना, अदाणी, वायनाड त्रासदी, उन्नाव कांड और संभल हिंसा जैसे कई मुद्दे पर बात की। आइये जानते हैं कि प्रियंका ने संसद में अपने पहले भाषण में किस मुद्दे पर क्या कहा?

    संविधान सिर्फ दस्तावेज नहीं’कांग्रेस सांसद ने भाषण के शुरुआत में देश की आजादी की लड़ाई और संविधान निर्माण के सफर को बखान किया और इसमें शामिल लोगों के योगदान को याद किया। प्रियंका ने कहा, ‘ये सिर्फ दस्तावेज नहीं है। हमारा संविधान इंसाफ, उम्मीद, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो जोत है जो हर हिंदुस्तानी के दिल में जलती है।’

    उन्नाव से आगरा तक का जिक्र प्रियंका ने कहा, ‘मैं एक उन्नाव रेप पीड़िता के घर गई, उसे जलाकर मार डाला गया। हम सब के बच्चे हैं, हम सोच सकते हैं कि उस पर क्या बीती होगी। पीड़िता ने अकेले अपनी लड़ाई लड़ी। ये लड़ने की क्षमता और ये हिम्मत उस पीड़िता को और करोड़ों महिलाओं को ये ताकत हमारे संविधान ने दी।’

    संभल हिंसा पर बोलीं उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद हाल में खूब चर्चा में रहा। इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘संभल के पीड़ित परिवारों से कुछ लोग हमसे मिलने आए थे। उनमें दो बच्चे थे, अदनान और उजैर। उनमें से एक मेरे बेटे की उम्र का था और दूसरा उससे छोटा, 17 साल का। उनके पिता एक दर्जी थे। दर्जी का बस एक ही सपना था कि वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा, एक बेटा डॉक्टर बनेगा और दूसरा भी सफल होगा।’

    अदाणी मुद्दे पर सरकार को घेरा प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक व्यक्ति (अदाणी) का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा, ‘एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारा कोल्ड स्टोरेज एक व्यक्ति को दे दिया है, हिमाचल में सेब उत्पादक रो रहे हैं क्योंकि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। एक व्यक्ति को तरजीह दी जा रही है और 142 करोड़ भारतीयों की अनदेखी की जा रही है। रेलवे और एयरपोर्ट समेत सभी कारोबार एक व्यक्ति को दिए जा रहे हैं।’

    मणिपुर पर भी पीएम मोदी को घेरा प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘हमारे संविधान ने एकता का सुरक्षा कवच दिया था, वहां नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री संविधान की प्रति को माथे से लगाते हैं, लेकिन जब संभल में, मणिपुर में, हाथरस में न्याय की मांग उठती है तो उनके माथे पर सिकन नहीं आती।’

    वायनाड त्रासदी पर बोलीं वायनाड सांसद ने कहा, ‘वायनाड में जो आपदा आई इसमें एक 17 साल का छोटा लड़का था, उसने छह घंटों के लिए अपनी मां को बचने की कोशिश की। छह घंटों के लिए आप सोच सकते हैं कि जो नदी की धारा बह रही है, नाराज है, आप अपनी मां को पकड़े हो, छह घंटों के लिए पकड़े रखते हो कि मेरी मां बच जाएगी लेकिन वो मां भी बह जाती है।’

    एमएसपी का मुद्दा किसानों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने दावा किया कि उन्हें सही एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रियंका ने कहा, ‘किसान को सही एमएसपी तो छोड़िए, डीएपी तक नहीं मिल रही है, वायनाड से लेकर ललितपुर तक किसान रो रहा है।’

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार स्टंट करते हुए चोटिल
    Next Article परभणी हिंसा मामले में 51 लोग गिरफ्तार सांसद संजय जाधव ने भाजपा पर उठाए सवाल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    राजनीतिक विज्ञापन : एलजी ने मुख्य सचिव को ‘आप’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया

    November 8, 2025

    जल्द लॉन्च होगा बीएएस का पहला मॉड्यूल’6 बीएचके अपार्टमेंट’ जैसा दिखेगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन

    September 26, 2025

    देश के अंदर ट्रेन से सामान भेजना सबसे सस्ता भारत की लॉजिस्टिक लागत में आई कमी

    September 26, 2025

    बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आई जमीयत, मौलाना मदनी बोले- धर्म नहीं देखते

    September 22, 2025

    हत्या के मामले में गैंग्सटर छोटा राजन को दी गई जमानत रद्द

    September 18, 2025

    भारत समुद्री सप्ताह 2025 की तैयारियों को लेकर मुंबई में समीक्षा बैठक

    August 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता जताई। उन्होंने कहा…

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    January 24, 2026

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    January 24, 2026
    Top Trending

    मायावती बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद…तनाव व संघर्ष का कारण बन रहे

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने धार्मिक आयोजनों में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता…

    दिल्ली: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पुल प्रहलादपुर, एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    साउथ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने वांटेड अपराधी सतीश भाटी का एनकाउंटर किया,…

    Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

    By जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2026

    साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ का एक रिकॉर्ड सनी देओल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.