Close Menu
    What's Hot

    📰 जन कल्याण टाइम्स | विशेष प्रेरणादायक लेख✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💰 “जब पैसे नहीं होते… लोग पूछते हैं – तुम कौन हो ? और जब पैसे होते हैं… वही लोग कहते हैं – अरे, कैसे हो?”

    April 4, 2026

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    April 4, 2026

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»maharashtra»मराठवाड़ा में इस साल 822 किसानों ने की आत्महत्या
    maharashtra

    मराठवाड़ा में इस साल 822 किसानों ने की आत्महत्या

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 2024 में अब तक 800 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर लिया है। जिनमें से 303 मामलों में मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि 314 ऐसे मामले हैं, जिनका जांच लंबित है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अब तक मराठवाड़ा में 822 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें बीड में सबसे अधिक 160 किसानों ने आत्महत्या की। रिपोर्ट में कहा गया है कि 822 मामलों में से 303 मामलों में 30 नवंबर तक कुल 3.03 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। वहीं, 314 मामलों में जांच लंबित है। रिपोर्ट के अनुसार, बीड के बाद मराठवाड़ा के नांदेड़ (146) में सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की। उसके बाद धाराशिव (143), छत्रपति संभाजीनगर (132), जालना (76), लातूर (72), परभणी (64) और हिंगोली (29) किसानों ने आत्महत्या की।संभागीय आयुक्त ने दी जानकारी संभागीय आयुक्त दिलीप गावड़े ने बातचीत में बताया कि इन मामलों की जांच जिला स्तरीय समितियों द्वारा की जाती है और विधानसभा चुनावों के लिए 15 अक्टूबर से लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इसमें कुछ देरी हुई। गावडे ने बताया कि हमने अधिकारियों को मामले की शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया है।किसानों की आत्महत्याएं चिंताजनक बता दें कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्याएं एक चिंताजनक स्थिति है। लेकिन हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में ये मुद्दा गायब नजर आया। किसानों की आय दोगुनी से लेकर उनके अच्छे दिन लाने के वादे तो हो रहे हैं। लेकिन चुनावों में कोई भी किसानों की खुदकुशी के पीछे की वजह जानने की कोशिश नहीं किया।100 रुपये कमाना भी मुश्किल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परभणी जिले के झोलापिपरी गांव के निवासी सुरेश नागरे ने बीते 26 अक्टूबर को कथित तौर पर आर्थिक हालातों और कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी पत्नी ने बताया था कि हर रोज 100 रुपये प्रतिदिन कमाना भी मुश्किल हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून के बीच मराठवाड़ा में कम से कम 430 किसानों ने आत्महत्या की यानी हर दिन दो किसान फंदे पर झूल गए।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकॉमेडियन सुनील पाल किडनैपिंग केस में मुंबई में FIR दर्ज यूपी पुलिस को ट्रांसफर किया गया मामला
    Next Article टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ में शामिल हुए संजय दत्त, पहली झलक आई सामने
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

    September 16, 2025

    श्रीभुवन में रंगारंग मिरव रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    August 9, 2025

    हट्टी ग्रामपंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामपंचायत ने महावितरण विभाग को सौंपा निवेदन

    August 2, 2025

    ग्रामसेवा में जुटे सचिव रामू महाजन – गाँव में जाकर जानी समस्याएँ

    August 1, 2025

    सुरगाना ग्रामीण रुग्णालय में लापरवाही की हद: न सफाई, न सुरक्षा, न व्यवस्था!

    July 24, 2025

    मुंबई पुलिस और जीएमसीएल नशा मुक्त महाराष्ट्र मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर…….!

    June 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    📰 जन कल्याण टाइम्स | विशेष प्रेरणादायक लेख✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💰 “जब पैसे नहीं होते… लोग पूछते हैं – तुम कौन हो ? और जब पैसे होते हैं… वही लोग कहते हैं – अरे, कैसे हो?”

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    यही है पैसे की ताकत — एक कड़वी लेकिन सच्ची हकीकत। आज के दौर में…

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    April 4, 2026

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 4, 2026
    Top Trending

    📰 जन कल्याण टाइम्स | विशेष प्रेरणादायक लेख✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से💰 “जब पैसे नहीं होते… लोग पूछते हैं – तुम कौन हो ? और जब पैसे होते हैं… वही लोग कहते हैं – अरे, कैसे हो?”

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    यही है पैसे की ताकत — एक कड़वी लेकिन सच्ची हकीकत। आज…

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने कंझावला और द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते…

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    🙏 प्रेरणादायक संदेश 🙏 जब भी जीवन की राह कठिन लगे, जब…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.