शपथ लेता हूं, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण की तारीख और जगह फिक्स

विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. इसके बाद शपथग्रहण के तारीख की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.वानखेड़े और शिवाजी पार्क में हुआ था शपथ2014 में जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शपथ लिया था. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे. फडणवीस की यह सरकार पूरे 5 साल तक चली.2019 में फडणवीस दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन इस बार राजभवन में ही शपथग्रहण का आयोजन किया गया. 2019 में फडणवीस की सरकार विश्वासमत के लिए विधानसभा भी नहीं पहुंच पाई.उद्धव जब मु्ख्यमंत्री बने तो उन्होंने शपथ के लिए शिवाजी मैदान को चुना. शिवाजी मैदान में ही बालासाहेब ठाकरे का अंतिम संस्कार हुआ है. शिवसेना के लिए इस मैदान को काफी अहम माना जाता है.महायुति को 230 सीटों पर जीत मिली है महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीट पर महायुति को जीत मिली है. बीजेपी 132 सीट जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. शिंदे सेना को 57 और अजित पवार की पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *