सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 को दी हरी झंडी

मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है कि फिल्म को CBFC की तरफ से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। वहीं CBFC ने फिल्म के तीन डायलॉग और कुछ सीन्स में बदलाव करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन अपशब्दों को म्यूट करने का सुझाव भी दिया है। इन बदलाव के बाद ही फिल्म निर्धारित दिन पर रिलीज हो सकती है।200.38 मिनट है फिल्म का रनटाइमसेंसर सर्टिफिकेट में कहा गया है कि फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट और 38 सेकंड (200.38 मिनट) है। वहीं फिल्म के पहले पार्ट पुष्पा का रनटाइम 2 घंटे 59 मिनट का था। एक साल पहले रिलीज हुई फिल्म एनिमल का रन टाइम 203 मिनट था। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। अब यह देखना बाकी है कि क्या पुष्पा 2 इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *