Maharashtra Election: मतगणना से पहले किले में तब्दील हुए मुंबई के काउंटिंग सेंटर, पुलिस ने लगाया ये प्रतिबंध

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है. मुंबई पुलिस सभी 36 काउंटिंग सेंटर पर नजर बनाए हुए है और मुंबईवासियों के लिए कुछ प्रतिबंध घोषित किए हं.

Maharahtra Assembly Election 2024: मुंबई में विधानसभा की 36 सीटें हैं. मुंबई पुलिस ने मतगणना से पहले सभी 36 काउंटिंग सेंटर के 300 मीटर के दायरे में लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. मुंबई समेत महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों पर 23 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान कराए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *