एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री का यौन उत्पीड़न

गोवा। एयर इंडिया के दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में महिला यात्री के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि विमान में पुरुष यात्री ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला यात्री की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक महिला मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली से गोवा फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे के बीच विमान में उसके पास वाली सीट पर बैठे यात्री ने कंबल खींच लिया और कथित तौर पर गलत हरकतें करने लगा। आरोपी जानबूझकर पीड़िता के बगल में कंबल खुला रखा।

Posted in GOA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *