लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई प्रत्यर्पित कर लाया जाएगा भारत ।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की है, जो देश में दर्ज 20 आपराधिक मामलों में फरार है। अनमोल बिश्नोई को पिछले हफ्ते अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद भारत में उसकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने लगे थे। अनमोल पर हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप हैं, और उसकी तलाश देशभर में जारी थी। अब, मुंबई पुलिस ने बयान जारी करने की योजना बनाई है, जिसमें अनमोल के प्रत्यर्पण को लेकर अहम जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनमोल का प्रत्यर्पण जल्द ही भारत में हो सकता है, जिससे भारतीय एजेंसियों को उसकी गिरफ्तारी और जांच में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *