Close Menu
    What's Hot

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई | विशेष रिपोर्ट 🚨”सत्ता बदल सकती है, लेकिन सच्ची दोस्ती कभी नहीं बदलती!” ❤️CM Vijay ने निभाई दोस्ती की मिसाल, मुश्किल वक्त में अभिनेता बावा लक्ष्मणन को दिया नया घर!

    July 9, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार, अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी

    July 9, 2026

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Nepal Bus Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई यूपी के गोरखपुर की बस, महाराष्ट्र के 14 यात्रियों की मौत
    Blog

    Nepal Bus Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई यूपी के गोरखपुर की बस, महाराष्ट्र के 14 यात्रियों की मौत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    A bus from Gorakhpur, UP met with an accident in Nepal
    A bus from Gorakhpur, UP met with an accident in Nepal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Nepal Bus Accident Updates: नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस रास्ते में हादसे का शिकार हो गई. बस पहाड़ से खाई में फिसल कर नदी में गिर गई. हादसे में महाराष्ट्र के पांडुरंग यात्रा (Pandurang Yatra) में सवार 14 पर्यटकों की मौत की खबर है.

    नेपाल में महाराष्ट्र के 14 यात्रियों की मौत
    गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की इस बस को पांडुरंग यात्रा के लिए महाराष्ट्र के पर्यटकों ने प्रयागराज से बुक किया था. कुल तीन बसों को बुक किया गया था. हादसे के बाद नेपाल पुलिस और प्रशासन के साथ आम लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं. इंडियन एंबेसी के अधिकारी भी शेष यात्रियों को वापस भेजने के इंतजाम में जुटे हैं.

    पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरी कार
    गोरखपुर केसरवानी परिवहन की बस सुबह पोखरा से काठमांडू के लिए चली थी, लेकिन मोगली के आसपास ही यह बस पहाड़ से फिसल कर नदी में गिर गई. महाराष्ट्र के पर्यटकों ने प्रयागराज से इन गोरखपुर के केसरवानी परिवहन की दो बसों और एक ट्रैवलर को बुक किया था. सभी पर्यटक प्रयागराज से पांडुरंग यात्रा के लिए निकले थे. केसरवानी परिवहन की दो बस और एक ट्रैवलर में कुल 110 यात्री सवार थे.

    पांडुरंग यात्रा चित्रकूट धाम और अयोध्या धाम होते हुए गोरखपुर पहुंची. गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सभी पर्यटक नेपाल में बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी गए और वहां दर्शन करने के बाद पोखरा रवाना हो गए.

    गोरखपुर के केसरवानी परिवहन के डायरेक्टर विष्णु केसरवानी ने बताया कि अभी कितने यात्रियों की मौत हुई है इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाया है. इंडियन एंबेसी और पुलिस के माध्यम से उन्हें हादसे की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि बस पोखरा से काठमांडू के लिए सुबह चली थी. दो बसों और एक ट्रैवलर को प्रयागराज से बुक किया गया था. सभी पर्यटक महाराष्ट्र के भुसावल के आसपास के रहने वाले हैं.

    महाराष्ट्र की रहने वाली महिला चारु बोंडे ने दोनों बस और ट्रैवलर को प्रयागराज से बुक किया था. जो बस हादसे का शिकार हुई है, उसमें 40 यात्री सवार थे. विष्णु केसरवानी ने बताया कि बस पहाड़ से फिसल कर खाई में गिर गई और उसके बाद नदी में गिरने की वजह से हादसे का शिकार हो गई. उन्होंने बताया कि 35 साल में पहली बार उनकी बस हादसे का शिकार हुई है.

    जो बस हादसे का शिकार हुई है उसका नंबर यूपी 53 FT 7623 है. बस के चालक मुस्तफा और परिचालक राम जी से अभी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. दोनों का भारतीय और नेपाली नंबर बंद है. शेष यात्रियों को मुगलिम में नेपाल प्रशासन ने रुकवाया है.

    विष्णु केसरवानी ने बताया कि बस का इंडिया और नेपाल दोनों जगह से इंश्योरेंस कराया गया है. हादसे के बाद वहां कैजुअल्टी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. वे लोग गोरखपुर पुलिस को सारी जानकारी उपलब्ध करा चुके हैं. गोरखपुर पुलिस उनके पास आई थी और उन्हें सारी डिटेल उपलब्ध करा दी गई है. यह हादसा आज सुबह 11 बजे के करीब हुआ है. वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    शेष यात्रियों को कैसे लाया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. जिस ग्रुप लीडर द्वारा बस को बुक कराया गया था, उनका नंबर पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है. वे भी पर्यटकों के साथ नेपाल गई हैं. बस में गोरखपुर के यात्री सवार नहीं थे. सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

    bus from Gorakhpur Gorakhpur Kesarwani Transport Maharashtra Nepal Nepal Bus Accident Pandurang Yatra Pokhara to Kathmandu
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र बंद: बैंक-स्कूल-कॉलेज से लेकर मार्केट तक, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
    Next Article निवासी चिकित्सा अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील तरीके से उठाए जाएंगे कदम-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई | विशेष रिपोर्ट 🚨”सत्ता बदल सकती है, लेकिन सच्ची दोस्ती कभी नहीं बदलती!” ❤️CM Vijay ने निभाई दोस्ती की मिसाल, मुश्किल वक्त में अभिनेता बावा लक्ष्मणन को दिया नया घर!

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में नई पहचान बना चुके मुख्यमंत्री CM Vijay एक बार फिर चर्चा…

    बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार, अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी

    July 9, 2026

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    July 9, 2026
    Top Trending

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई | विशेष रिपोर्ट 🚨”सत्ता बदल सकती है, लेकिन सच्ची दोस्ती कभी नहीं बदलती!” ❤️CM Vijay ने निभाई दोस्ती की मिसाल, मुश्किल वक्त में अभिनेता बावा लक्ष्मणन को दिया नया घर!

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में नई पहचान बना चुके मुख्यमंत्री CM Vijay एक…

    बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार, अभिषेक कुमार को बनाया प्रत्याशी

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    बांकीपुर सीट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने…

    23 साल की गर्लफ्रेंड और 19 का बॉयफ्रेंड… खुद से 4 साल बड़ी युवती संग OYO होटल में रुका, सुबह मिली लाश

    By जनकल्याण टाइमJuly 9, 2026

    Bhilai News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में ओयो होटल कुणाल के कमरे में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.