जाह्नवी कपूर ने खरीदी फ्रिज वाली कार, यूजर्स बोले- फूड प्वाइजनिंग से बचने का उपाय !

मुंबई: जाह्नवी कपूर ने ढाई करोड़ रुपए की नई कार खरीदी है। जाह्नवी की नई कार चर्चा में आ गई है। क्योंकि इस कार में फ्रिज मौजूद है। यूजर्स सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की नई कार को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया है कि जाह्नवी कपूर ने यह कार इसलिए खरीदी है ताकि वह खुद को फूड प्वाइजनिंग से बचा सके। आइए जानते हैं जाह्नवी कपूर की गाड़ी में क्या-क्या फीचर मौजूद हैं।

जाह्नवी कपूर को गाड़ियों के कलेक्शन का शौक है। वह अक्सर अपनी शानदार कार में देखी जाती हैं। उनके पास मर्सिडीज़, बीएमडब्ल्यू और टोयोटा की गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं अब जाह्नवी कपूर ने अपने कार कलेक्शन की लिस्ट में एक और नया नाम जोड़ लिया है। जाह्नवी कपूर ने ढाई करोड़ रुपए की टोयोटा लेक्सस खरीदी। जिसमें फ्रिज मौजूद होने की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसके लिए तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि वह खुद को फूड प्वाइजन से बचने के लिए फ्रिज वाली कार खरीदने पर मजबूर हुई है।

जानवी कपूर की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘उलझ’ ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से वह आलोचकों के निशाने पर आ गई। वहीं दूसरी तरफ अब वह जूनियर एनटीआर के साथ अपकमिंग फिल्म देवरा पार्ट वन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर के प्रशंसकों को काफी उम्मीद है और कहा यह जा रहा है कि इस फिल्म के माध्यम से जाह्नवी कपूर भी अपनी मां की तरह साउथ सिनेमा में अपनी जगह बनाने में कामयाब होगी। आपको बता दें कि देवरा फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक बेसब्री से एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *