चुनाव से पहले मुंबई में MVA का शक्तिप्रदर्शन, राहुल के साथ दिखेंगे उद्धव, शरद पवार

मुंबई. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ रह चुके महाविकास आघाडी (MVA) के नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे. इस संबंध में कांग्रेस ने बताया कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला भी शामिल होंगे.

राजीव गांधी की जन्मस्थली मुंबई में कई कार्यक्रमों का आयोजन
बता दें कि कांग्रेस ने राजीव गांधी की जन्मस्थली मुंबई में उनकी जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का फैसला किया है. MVA में शामिल कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया है, हालांकि अभी उनके बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. MVA के घटक दलों के बीच 16 अगस्त को एक बैठक हुई थी, जिसमें शिवसेना (UTB) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मांग की थी कि गठबंधन को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रत्येक घटक को मिलने वाली सीटों की संख्या पर गौर करने के बजाय पहले ही अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर देना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *