अबु धाबी से आए दो यात्री सोना रखने के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़े गए

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को अबु धाबी से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए दो यात्रियों को सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना मोम के रूप में 4.52 किलोग्राम सोने की भस्म रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों से जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 3.33 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि दोनों यात्रियों को विशेष सूचना के आधार पर उस दौरान गिरफ्तार किया गया जब वह ‘कस्टम ग्रीन चैनल’ को पार कर चले गए थे। ‘कस्टम ग्रीन चैनल’ उन यात्रियों के लिए है जिनके पास कोई शुल्क योग्य सामान नहीं है। डीआरआई अधिकारियों को एक यात्री की जैकेट की जेब में विदेशी सोने (मोम के रूप में सोने की भस्म) के चार पैकेट मिले। ये पैकेट अबु धाबी में एक अन्य यात्री ने उसे सौंपे थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *