ठाणे में सूटकेस से एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकंप, पुलिस ने शुरू की जांच

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के दूरदराज के एक इलाके में सूटकेस से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह शव गुरुवार को कल्याण तालुका के वराप गांव के पास मिला। अधिकारी ने बताया कि एक राहगीर शौच के लिए उस स्थान पर गया था तभी उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। राहगीर ने उत्सुकता वश सूटकेस खोला तो उसमें 60-70 साल के एक व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलनेपर पुलिस और ‘श्वान दस्ते’ को घटनास्थल पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *