मुंबई में नहीं रुक रहा हिट एंड रन की सिलसिला, वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को SUV ने कुचला

मुंबई : मुंबई में हिट एंड रन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि यहां के वर्सोवा बीच पर सो रहे दो लोगों को एसयूवी कार ने कुचल दिया। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में भी पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गणेश यादव और उसके साथी बबलू श्रीवास्तव वर्सोवा बीच पर सो रहे थे। इस दौरान बीच पर आई एक एसयूवी कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना में गणेश यादव की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। गणेश यादव रिक्शा चलाता है, जबकि बबलू डिलीवरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि अक्सर गणेश और बबलू वर्सोवा बीच पर सोने जाते थे। इस दौरान सोमवार को वर्सोवा बीच पर सोने गए थे।तभी एसयूवी कार चालक ने उन्हें टक्कर मारी और मौक से फरार हो गया।

घटना के बाद जब बबलू की आंखें खुली तब उसने देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसका साथी गणेश बेहोशी की हालत में पड़ा है। बबलू ने गणेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बबलू ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निखिल जावले और उसके दोस्त शुभम डोंगरे के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अंधेरी कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *