ठाणे में एक घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला के खुदखशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां स्थित एक चॉल के कमरे में 25 वर्षीय एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। कोपरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पूर्वी कोलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित चॉल के लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे फोन पर सूचना दी कि एक बंद मकान से दुर्गंध आ रही है। अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घर का ताला तोड़ा तो पाया कि एक अविवाहित महिला कमरे में लोहे की छड़ से लटकी हुई है। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *