मुंबई में मात्र 30 रुपये के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई: मुंबई के कुर्लो में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर महज 30 रुपये के लिए एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच ऑटोरिक्शा का किराया देने को लेकर विवाद हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छक्कन अली के रूप में हुई है। जबकि आरोपी सैफ जाहिद अली बताया जा रहा है दोनों उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक ही गांव के रहिवासी थे। दोनों कुछ ही दिन पहले काम के सिलसिले में मुंबई आए थे।

पुलिस को खबर मिली थी कि मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित पैलेस रेजीडेंसी बार के बाहर एक युवक खून की हालत में लथपथ पड़ा है। सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *