Close Menu
    What's Hot

    🚨 नॉर्वे के सबसे बड़े अखबार में पीएम मोदी का कार्टून बना अंतरराष्ट्रीय विवाद! 🇮🇳🌍

    May 22, 2026

    लॉन्च के 4 दिन में ही 11 मिलियन फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर बीजेपी को छोड़ा पीछे…. राजनीतिक पार्टियों को कैसे टक्कर दे रही GenZ की कॉकरोच जनता पार्टी?

    May 21, 2026

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश ने मचाया हाहाकार, वर्षाजनित घटनाओं में 28 की मौत
    Blog

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश ने मचाया हाहाकार, वर्षाजनित घटनाओं में 28 की मौत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Rain wreaked havoc in North India including Delhi
    Rain wreaked havoc in North India including Delhi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। कई जगह बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण लोगों को अपनी जान भी गई है। इस बीच बताया जा रहा है कि उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश होने से जगह-जगह भूस्खललन हुआ, यातायात अव्यवस्थित हो गया, मकान ढह गये तथा वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार दूसरे दिन भारी वर्षा हुई तथा राजस्थान में पिछले दो दिनों में सबसे अधिक 16 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब के होशियारपुर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जब उनका वाहन एक बरसाती नाले में बह गया। मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिल्ली में भी भारी वर्षा हुई जिससे जगह-जगह जलभराव एवं यातायात जाम हो गया। वहीं, हरियाणा में एक बांध टूटने से कई गांव जलमग्न हो गए। जम्मू कश्मीर के श्री अमरनाथजी यात्रा क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा रोक दी गई।

    राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव
    अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रोहिणी के सेक्टर 20 में पानी से भरे पार्क में सात वर्षीय एक बच्चा डूब गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की सात और पेड़ गिरने की चार सूचनाएं मिलीं। ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड के पास नजफगढ़-फिरनी रोड पर यातायात बाधित रहा। गुरुग्राम में दिन में 70 मिलीमीटर बारिश हुई। पुलिस लाइन, बस स्टैंड रोड, शीतला माता रोड, नरसिंहपुर सर्विस रोड, बसई चौक, खांडसा, संजय ग्राम रोड, सोहना रोड और सुभाष चौक, सेक्टर 30, 31, 40, 45, 47, 51, 22, 23, 4, 5, 12, 13 48 समेत कई इलाकों में जलभराव की सूचना मिली हैं। इन क्षेत्रों में यातायात जाम लग गया और पैदलयात्रियों को बड़ी दिक्कत हुई। उन्हें घुटने भर पानी में चलना पड़ा।

    हिमाचल प्रदेश में 280 से अधिक सड़कें बंद
    हिमाचल प्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। राज्य में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 280 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन में दो लोगों की मौत हो गई। जालौन में भारी बारिश के कारण कोच क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

    उत्तराखंड में भारी भूस्खलन
    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीमबली में भारी भूस्खलन के कारण रविवार को मंदाकिनी नदी का प्रवाह कुछ देर के लिए रुक गया। दक्षिण में कर्नाटक में कोप्पल में तुंगभद्रा नदी पर स्थित पंपा सागर बांध के 19वें गेट की जंजीर टूट जाने के कारण भारी मात्रा में पानी बाहर आ जाने के कारण बांध के निचले हिस्से के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए उन्हें जलाशय की मौजूदा क्षमता 105 टीएमसी से 65 से 55 टीएमसी तक खाली करना होगा।

    बिहार में भी भारी बारिश
    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार शाम बुलेटिन में कहा कि राजस्थान के करौली (38 सेमी) में ‘असाधारण रूप से भारी वर्षा’ हुई, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पंजाब, हरियाणा, बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। राजस्थान के जयपुर में अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण करौली और हिंदुआन में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जयपुर में कई जगहों पर जलभराव देखा गया। जयपुर के कनोता बांध में पांच लोग बह गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

    gallery
    gallery
    National Capital Delhi New Delhi North-West India Rain wreaked havoc in North India
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमरीज को दवा बेचने पर डॉक्टर पर मुकदमा नहीं, HC ने विशेष न्यायाधीश के आदेश को किया रद्द
    Next Article बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कसा तंज; उद्धव ठाकरे ने की महाराष्ट्र राजनीति की छवि धूमिल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 नॉर्वे के सबसे बड़े अखबार में पीएम मोदी का कार्टून बना अंतरराष्ट्रीय विवाद! 🇮🇳🌍

    By जनकल्याण टाइमMay 22, 2026

    प्रधानमंत्री Narendra Modi की नॉर्वे यात्रा के दौरान वहां के प्रतिष्ठित अखबार Aftenposten में प्रकाशित…

    लॉन्च के 4 दिन में ही 11 मिलियन फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर बीजेपी को छोड़ा पीछे…. राजनीतिक पार्टियों को कैसे टक्कर दे रही GenZ की कॉकरोच जनता पार्टी?

    May 21, 2026

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026
    Top Trending

    🚨 नॉर्वे के सबसे बड़े अखबार में पीएम मोदी का कार्टून बना अंतरराष्ट्रीय विवाद! 🇮🇳🌍

    By जनकल्याण टाइमMay 22, 2026

    प्रधानमंत्री Narendra Modi की नॉर्वे यात्रा के दौरान वहां के प्रतिष्ठित अखबार…

    लॉन्च के 4 दिन में ही 11 मिलियन फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर बीजेपी को छोड़ा पीछे…. राजनीतिक पार्टियों को कैसे टक्कर दे रही GenZ की कॉकरोच जनता पार्टी?

    By जनकल्याण टाइमMay 21, 2026

    युवाओं के सटायरिकल मूवमेंट के तौर पर सामने आया एक सटायरिकल ऑनलाइन…

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    By जनकल्याण टाइमMay 21, 2026

    आज का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए सतर्कता और ठहराव वाला रहा।…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.