Mumbai Obscene Video Case: 30 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाले तक ऐसे पहुंची मुंबई पुलिस

मुंबई: मुंबई की निर्मल नगर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके सदस्य करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं से मौजमस्ती की आड़ में कथित तौर पर अश्लील हरकतें किया करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित महिलाओं को अश्लील ऑडियो, विडियो भेजकर उन्हें परेशान किया करते थे। इस गिरोह में शमिल एक आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मो.अजीज मोहम्मद निसार खान (36) के रूप में हुई है। वह बांद्रा के बेहराम पाड़ा इलाके में रहता है और पराठे की दुकान चलाता है। निर्मल नगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आइटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

कैसे हुआ खुलासा?
एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अजीज शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। यह घटना तब सामने आई जब बांद्रा (पूर्व) निवासी 30 वर्षीय एक गृहिणी को अज्ञात नंबर से कॉल आया। हेलो कहते ही कॉलर ने महिला के साथ अश्लील बातचीत करने लगा। नाराज महिला ने जब उसे डांटा तो उसने उसको अश्लील ऑडियो क्लिप भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने विडियो भेज दिया, जिससे वह परेशान हो गई। शुरुआत में तो उसने अज्ञात लोगों के इस हरकतों को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन जब अति हो गई तो उसने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दंपती निर्मल नगर पुलिस का रुख किया।

दो दर्जन से अधिक महिलाएं बनी शिकार
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिनियर पीआई श्रीमंत शिंदे के मार्गदर्शन में पीआई (अपराध) रऊफ शेख ने मामले की जांच की तो पता चला कि इस गिरोह में करीब आधा दर्जन लोग शमिल हैं। ये आरोपी न सिर्फ़ खेडवाड़ी, निर्मल नगर और बेहराम पाड़ा बल्कि पूरे मुंबई में महिलाओं को इस तरह से परेशान किया करता है। प्राथमिक जांच में इस गिरोह के शिकार बने 30 महिलाओं के बारे में अब तक जानकारी मिली हैं।

मोबाइल से मिली आपत्तिजनक सामग्री
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मेसेज या विडियो भेजने के लिए असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क यानि वीपीएन का उपयोग करते थे। आरोपी के पास से जब्त मोबाइल फोन में कई महिलाओं के साथ की गई अश्लील बातें, उन्हें भेजे गए अश्लील विडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिले हैं, जिसकी फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी के पास इन महिलाओं का नंबर कौन देता था और ये लोग महिलाओं का नंबर कैसे उपलब्ध करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *