Close Menu
    What's Hot

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    May 3, 2026

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»बांग्लादेश में हालात बिगड़े, चीफ जस्टिस का इस्तीफा
    Blog

    बांग्लादेश में हालात बिगड़े, चीफ जस्टिस का इस्तीफा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Situation worsens in Bangladesh, Chief Justice resigns
    Situation worsens in Bangladesh, Chief Justice resigns
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ढाका। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बावजूद हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को देश के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ओबैदुल हसन को भी इस्तीफा देना पड़ गया। अदालत परिसर में एकत्रित प्रदर्शनकारी छात्रों ने उन्हें दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया था। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।

    रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी छात्रों ने न्यायमूर्ति हसन के साथ ही अपीलीय डिवीजन के न्यायाधीशों को इस्तीफा नहीं देने पर ‘गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद न्यायमूर्ति हसन ने अपना निर्णय दोपहर करीब एक बजे उस समय घोषित किया, जब छात्र आंदोलन के प्रदर्शनकारी अदालत परिसर में एकत्र हो गए। छात्र आंदोलन के समन्वयकों में से एक हसनत अब्दुल्ला ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने न्यायाधीशों के आवासों को घेरने की धमकी दी है।

    इस तरह हुए मजबूर : इससे पहले, मुख्य न्यायाधीश हसन ने उच्चतम न्यायालय के दोनों डिविजन के सभी न्यायाधीशों के साथ पूर्ण न्यायालय की बैठक बुलाई थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने पूर्ण न्यायालय की बैठक बुलाने को ‘न्यायिक तख्तापलट के रूप में देखा और न्यायालय परिसर की घेराबंदी की घोषणा कर दी। छात्रों के विरोध के मद्देनजर, न्यायमूर्ति हसन ने बैठक स्थगित कर दी और बाद में कहा कि वह पद से इस्तीफा दे देंगे। सैकड़ों छात्रों के एकत्र होने के कारण बांग्लादेशी सेना के कर्मियों को उच्चतम न्यायालय परिसर में तैनात किया गया।
    उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने की घोषणा कर रहा हूं। मैं जल्द ही औपचारिक रूप से राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। – ओबैदुल हसन

    बांग्लादेश बैंक के गवर्नर का इस्तीफा स्वीकार नहीं
    बांग्लादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रउफ तालुकदार ने भी शनिवार को इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। वित्त मंत्रालय के सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद ने बताया, पद के महत्व को देखते हुए इस्तीफा स्वीकार नहीं करने का फैसला लिया गया। बता दें कि हाल ही में चार डिप्टी गवर्नरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था।

    gallery
    gallery
    Bangladesh Chief Justice Obaidul Hasan Chief Justice resigns Situation worsens in Bangladesh
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब घोटाले में अब के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से उम्मीदें, सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई
    Next Article सरकारी जमीन में जमा बारिश के पानी में दो किशोर डूबे, मौत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर…

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026
    Top Trending

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के…

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट…

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.