Close Menu
    What's Hot

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    May 3, 2026

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»शर्मनाक! सरकारी अस्पताल में ही मर गया अस्पताल का कर्मचारी! …इलाज में देरी से सेंट जार्ज में हुई चौथी मौत
    Blog

    शर्मनाक! सरकारी अस्पताल में ही मर गया अस्पताल का कर्मचारी! …इलाज में देरी से सेंट जार्ज में हुई चौथी मौत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 9, 2024Updated:August 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    -कार्रवाई के नाम पर प्रशासकीय खानापूर्ति
    मुंबई
    ‘घाती’ सरकार द्वारा संचालित सेंट जॉर्ज अस्पताल में गत बुधवार की रात एक शर्मनाक घटना घटी है। इस सरकारी अस्पताल में इलाज मिलने में हुई देरी के कारण अस्पताल के ही एक कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में इलाज की देरी के चलते यह चौथी मौत हुई है। हालांकि, कार्रवाई के नाम पर प्रशासनिक खानापूर्ति करते हुए तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।
    मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले की गहन जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मामले को तूल पकड़ने से बचाने के लिए सरकार की तरफ से तीन साल से ज्यादा समय से कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों का तबादला करने का निर्देश भी दिया गया है।
    बता दें कि अनीश गत बुधवार की दोपहर घर में गिर गए थे। इसके चलते उनके सिर पर चोट लग गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए शाम करीब छह बजे सेंट जॉर्ज अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले गए थे। अनीश के परिजनों का कहना है कि जिस समय उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, उस समय अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे इसलिए रेजिडेंट डॉक्टर से जांच कराने के बाद वह एक्स-रे के लिए गए। इसके बाद सिर पर टांके लगाने के लिए अस्पताल में कोई वरिष्ठ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण टांके लगाने में देरी हुई।
    टांके लगाने के लिए पौने आठ बजे माइनर सर्जरी थिएटर में ले जाया गया। इसी दौरान अनीश को मिर्गी आ गई। रात करीब नौ बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों और उनके सहयोगियों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल के तीन डॉक्टरों चिकित्सा अधिकारी डॉ. नबीला जबील, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोकुल भोले और डॉ. भूषण वानखेड़े को निलंबित कर दिया गया। साथ ही मामले की गहनता से जांच के लिए जे. जे. अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अजय भंडारवार, फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विद्या नागर और फॉरेंसिक साइंस विभाग के प्रमुख व जी. टी. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भालचंद्र चिखलकर की तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।
    सात महीने में चौथी मौत
    अस्पताल कर्मियों का आरोप है कि सेंट जॉर्ज अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण जनवरी से लेकर अब तक चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। अस्पताल परिसर में रहनेवाले ३४ साल के विजेंद्र सोलंकी को हार्ट अटैक आने के बाद चार जनवरी को अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें पौने घंटे तक आईसीयू में बेड नहीं मिला और उन्होंने आईसीयू वॉर्ड के बाहर ही दम तोड़ दिया। इसी परिसर में रहनेवाली सेवानिवृत्त संगीता वाघेला नामक महिला की भी २१ जून को पौने घंटे तक इलाज न मिलने से मौत हो गई थी। इसी तरह एक और कमर्चारी की भी अस्पताल में इलाज न मिलने से मौत हुई थी।
    बुरे दिन से गुजर रहा अस्पताल
    कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में अस्पताल को सबसे ज्यादा निधि मिली थी और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस आदेश को दरकिनार किया गया और ‘घाती’ राज में यह अस्पताल बुरे दौर से गुजर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा समय में अस्पताल में केवल सर्जिकल, ऑर्थोपेडिक और नेत्र विभाग ही चल रहा है, जिनके विभागों के प्रमुख हफ्तेभर तक मुंह नहीं दिखाते हैं। कई विभाग कोरोना काल के बाद से ही बंद हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में करीब ४० से ५० फीसदी पोस्ट खाली पड़े हुए हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

    shameful-hospital सेंट जॉर्ज अस्पताल
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन का बड़ा दावा, कहा- राज्य की अर्थव्यवस्था को जापान-जर्मनी से आगे…
    Next Article मुंबई को टेंशन दे रहे मौसमी रोग! …फिर से सक्रिय हुई सुस्त पड़ी मनपा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर…

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026
    Top Trending

    सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के…

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    By जनकल्याण टाइमMay 3, 2026

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद आए ज्यादातर एग्जिट…

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    By जनकल्याण टाइमMay 2, 2026

    अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.