भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की और कहा कि अब आगे खेलने की ताकत नहीं है। विनेश को बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था। उन्होंने ‘एक्स’ पर संन्यास की घोषणा की। अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा कि मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। कुश्ती में दो बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ने कहा ने बड़े दुखी मन से खेल को अलविदा कहा है। उसके पहले विनेश ने बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
Related Posts
अजित पवार के EXIT पर क्या गिर जाएगी एकनाथ शिंदे की सरकार, समझें महाराष्ट्र विधानसभा के आंकड़े क्या कहते हैं
- JKTTeam
- June 13, 2024
- 0
हाइलाइट्समहाराष्ट्र में अजित पवार से नाता तोड़ सकती है बीजेपीलाेकसभा चुनावों के बाद आत्ममंथन की मुद्रा में बीजेपीअजित की इंट्री से BJP की बैंड वैल्यू […]
महिला आरक्षण बिल को बताया ‘महिला मूर्ख बनाओ बिल’
- teamjktimes
- September 22, 2023
- 0
सूरत. संसद के विशेष सत्र में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद अब राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई […]
आगरा कपड़ा मार्केट में भीषण आग, जूते-चप्पल और मेडिकल स्टोर समेत 15 दुकानें राख
- teamjktimes
- May 24, 2024
- 0
आगरा: जिले की सबसे बड़े कपड़ा मार्केट सिंधी बाजार में भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 15 दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। दुकानों […]