Close Menu
    What's Hot

    ट्विशा की सास की जमानत रद्द करने की मांग पर HC ने कहा- आसमान नहीं फट रहा

    May 25, 2026

    आज शेयर बाजार में तेजी, Sensex 800 अंक उछला, Nifty 23950 के पार

    May 25, 2026

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»गाड़ियां-घर-सड़के डूबीं, देखें नवसारी में बारिश से तबाही, मोहताजी बयां करती PHOTOS
    Blog

    गाड़ियां-घर-सड़के डूबीं, देखें नवसारी में बारिश से तबाही, मोहताजी बयां करती PHOTOS

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 27, 2024Updated:July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवसारी। गुजरात के नवसारी में ऊपरी इलाकों में मूसलधार बारिश के कारण पूर्णा नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खतरे का स्तर 23 फुट है, जो फिलहाल 28 फुट तक पहुंच गया है। इसके चलते नवसारी शहर के 10 इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने से लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। घर हों या दुकानें हर जगह 5 से 7 फुट तक पानी भर गया है। नवसारी-सूरत हाईवे समेत कई अन्य सड़कें बंद हो गई हैं। सूरत, वडोदरा के बाद अब नवसारी में बाढ़ की स्थिति हैं। 100 करोड़ का बना ब्रिज भी पूरी तरह डूब गया है।

    #WATCH | Gujarat | Normal life is affected in parts of Navsari affected by severe waterlogging due to incessant rainfall in the area. District Collector Kshipra S. Agre today inspected shelter homes set up for the affected pic.twitter.com/wjls6RjJa3

    — ANI (@ANI) July 26, 2024

    कई सोसायटियों में पानी भरा
    नवसारी जिले में अभी भारी बारिश नहीं हुई है, लेकिन डांग समेत ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण नवसारी जिले में आफत पहुंच गई है। शहर के भेंसाड खाड़ा इलाके में पूर्णा नदी उफान पर है। गढ़ेवान, मोरलो, पुरानी मच्छी मार्केट, कमेला दरवाजा, रंगून नगर, मिथिला नगरी, शांतादेवी रोड आदि इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। इसलिए हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। शहर के कालियावाड़ी इलाके में स्थित शांतिवन सोसायटी में पानी भरने के कारण कई लोग घर की पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हो गए हैं।

    2200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
    पूर्णा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। नवसारी-सूरत को जोड़ने वाले राजमार्ग पर भी पूर्णा नदी का पानी आ गया है, इसलिए इसे बंद कर दिया गया है। फिलहाल नवसारी शहर का सूरत से संपर्क बंद हो गया है। नवसारी में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला कलेक्टर क्षिप्रा अग्रे ने कहा कि पूर्णा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। नवसारी शहर में 2200 लोगों को आश्रय गृहों में स्थानांतरित किया गया है। इस शेल्टर होम में लोगों की सुरक्षा के लिए 15 मेडिकल टीमें तैनात हैं। 10 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। शहर में बाढ़ प्रभावित 17 सड़कें बंद कर दी गई हैं।

    #WATCH गुजरात: लगातार बारिश के कारण नवसारी में जलभराव हुआ।

    (वीडियो ड्रोन से ली गई है।) pic.twitter.com/UNV6WccyAK

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2024

    नवसारी जिले के कलेक्टर क्षिप्रा आग्रे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘नवसारी जिले से होकर बहने वाली पूर्णा नदी 28 फीट पर बह रही है, जो कि खतरे के निशान 23 फीट से काफी ऊपर है। ऐसा जिले और इसके ऊपरी बेसिन में 24 घंटे में हुई भारी बारिश के कारण हुआ है।’ प्रशासन की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार वालोद, व्यारा, डोलवन और सोनगढ़ तालुका के गांवों में जलभराव होने से 113 आंतरिक सड़कें बंद कर दी गई हैं।

    #WATCH गुजरात: नवसारी में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। pic.twitter.com/xSwJ2EmGTs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2024

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान डोलवन तालुका में 173 मिमी बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार, डांग जिले के सुबीर में 164 मिमी बारिश हुई है, इसके बाद नवसारी तालुका में 160 मिमी, तापी के उच्छल में 141 मिमी, सूरत के महुवा में 133 मिमी, नवसारी के जलालपुर में 130 मिमी, नवसारी के गंडेवी में 123 मिमी और तापी के वालोद में 109 मिमी बारिश हुई।

    गुजरात के नवसारी का मिथिलानगरी इलाका


    एनडीआरएफ की टीम ने 26 जुलाई को नवसारी में लगातार बारिश के बीच मिथिला नगरी के बाढ़ प्रभावित इलाके से एक बच्चे और एक बीमार महिला सहित पांच लोगों को बचाया. यहां से कम से कम 30 लोगों को बचाया गया है.

    नवसारी में लगातार बारिश


    ये नजारा नवसारी में दिखा, लगातार बारिश के बीच एक लड़का अपना सामान लेकर पानी से भरी सड़क पर चलता हुआ.

    लगातार बारिश के कारण जलजमाव


    नवसारी में शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण एक इलाके में गंभीर रूप से जलभराव हो गया है.

    Navsari News Rain in Navsari
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब गुजरात सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, CM भूपेंद्र पटेल ने विपक्ष को घेरा
    Next Article दक्षिण रेलवे में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 2438 पदों पर निकली बंपर भर्ती
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ट्विशा की सास की जमानत रद्द करने की मांग पर HC ने कहा- आसमान नहीं फट रहा

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है, यह पीड़ित परिवार की…

    आज शेयर बाजार में तेजी, Sensex 800 अंक उछला, Nifty 23950 के पार

    May 25, 2026

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    May 25, 2026
    Top Trending

    ट्विशा की सास की जमानत रद्द करने की मांग पर HC ने कहा- आसमान नहीं फट रहा

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है, यह…

    आज शेयर बाजार में तेजी, Sensex 800 अंक उछला, Nifty 23950 के पार

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    भारतीय शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली।…

    संघ फिर तैयार करेगा यूपी में चुनावी जमीन? भागवत के दौरे से ट्रिपल S मॉडल को धार

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.