Close Menu
    What's Hot

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    May 19, 2026

    कानपुर में LLB छात्रा संग गैंगरेप! होटल में जबरन शराब पिलाई, फिर मैनेजर समेत 4 लोगों ने की दरिंदगी

    May 19, 2026

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»आज ही के दिन मनमोहन सिंह ने पेश किया था ऐतिहासिक बजट, खड़गे बोले- फिर से ठोस सुधारों की जरूरत
    Blog

    आज ही के दिन मनमोहन सिंह ने पेश किया था ऐतिहासिक बजट, खड़गे बोले- फिर से ठोस सुधारों की जरूरत

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    On this day Manmohan Singh presented a historic budget
    On this day Manmohan Singh presented a historic budget
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1991 में आज के ही दिन पेश किए डॉ. मनमोहन सिंह के उस ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को याद किया है, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को एक नयी दिशा दी थी।
    अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1991 में पेश किए गए बजट के 33 साल पूरा होने पर बुधवार को कहा कि उदारीकरण वाले उस बजट ने देश में क्रांति ला दी और इस उपलब्धि पर उनकी पार्टी को गर्व है।
    खड़गे ने यह भी कहा कि आज फिर एक ऐसे सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जुलाई 1991 भारत के इतिहास में उदारीकरण बजट के रूप में एक महत्वपूर्ण क्षण था, जिसने आर्थिक सुधारों के एक नये युग की शुरुआत की थी।”
    उन्होंने कहा कि इस दूरदर्शी कदम ने देश में क्रांति ला दी, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाया और लाखों लोगों को गरीबी और हाशिए से ऊपर उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बहुत गर्व है, जिसने भारत के विकास पथ को गति दी और प्रगति और समृद्धि को प्रेरित करती रही।”
    उन्होंने इस बात पर जोर दिया, “आज, एक बार फिर, सार्थक, ठोस नए सुधारों की सख्त जरूरत है जो मध्यम वर्ग और वंचितों दोनों की मदद करें।”
    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज से 33 साल पहले वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपना पहला बजट पेश किया था जो भारत को एक नई दुनिया में ले गया। आज ही के दिन 33 साल पहले वह दिन था जब नई औद्योगिक नीति का अनावरण किया गया था, जिसने परिवर्तन के साथ निरंतरता के दर्शन पर आधारित भारत के आर्थिक परिवर्तन को प्रेरित किया।”
    उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 24 जुलाई 1991 की घटनाओं और उनकी पृष्ठभूमि के बारे में ‘टू द ब्रिंक एंड बैक: इंडियाज़ 1991 स्टोरी’ (पुस्तक) में लिखा है।”

    Kharge said Manmohan Singh presented a historic budget New Delhi Speaker Mallikarjun Kharge
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह मिलने दिल्ली पहुंचे अजित पवार, आधी रात को हुई मीटिंग
    Next Article किम कार्दशियन चुटकी में खरीदती हैं प्राइवेट जेट और लक्ज़री घर, जानें कितनी है नेटवर्थ
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार के दिन लाल निशान पर बंद हुए। शुरुआती…

    कानपुर में LLB छात्रा संग गैंगरेप! होटल में जबरन शराब पिलाई, फिर मैनेजर समेत 4 लोगों ने की दरिंदगी

    May 19, 2026

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026
    Top Trending

    घरेलू शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 114 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार के दिन लाल निशान पर…

    कानपुर में LLB छात्रा संग गैंगरेप! होटल में जबरन शराब पिलाई, फिर मैनेजर समेत 4 लोगों ने की दरिंदगी

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    कानपुर के कल्याणपुर स्थित एक होटल में एलएलबी की छात्रा ने मैनेजर…

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.