प्रमुख जातियों को खत्म करना चाहती है बीजेपी: जरांगे

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग करके सुर्खियों में आए मनोज जरांगे पाटिल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे के अगले दिन जरांगे पाटिल ने कहा कि बीजेपी और उसके नेता अमित शाह सभी राज्यों में सभी प्रमुख जातियों को खत्म करना चाहते हैं। जरांगे पाटिल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में मराठा, गुजरात में पटेल, यूपी में यादव आदि को खत्म करना चाहते हैं। जरांगे पाटिल ने कहा कि बड़े नेता चुनावों में वोट के लिए गरीब लोगों का इस्तेमाल करते हैं और बाद में उन्हें बाहर निकाल देते हैं। जरांगे पाटिल की यह प्रतिक्रिया शाह के उस अटैक के बाद आई में जिसमें उन्होंने शरद पवार को भ्रष्टचार का सरगना करार दिया था। विपक्ष गठबंधन के नेताओं ने अमित शाह के बयान की तीखी आलोचना की है।

20 जुलाई से अनशन पर बैठै हैं जरांगे
मनोज जरांगे पाटिल ने 20 जुलाई से अनशन शुरू किया है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में ओबीसी और मराठा के बीच आरक्षण को लेकर काफी ज्यादा तनाव देखने को मिल रहा है। मनोज जरांगे पाटिल मराठा आरक्षण को पहले भी कई बार अनशन कर चुके हैं। जरांगे एक बार फिर जालना जिले के अंतरावली में अनश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जरांगे पाटिल का आरोप है कि राज्य सरकार ओबीसी कोट के अंदर कुनबियों को आरक्षण देने में विफल रही है। ओबीसी के अंदर कुनबियों को आरक्षण देने का महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल खुला विरोध कर रहे हैं। इसके चलते राज्य में एक तनावपूर्ण स्थिति है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में मराठा बनाम ओबीसी की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। महाराष्ट्र में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर आरक्षण बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि आपस में लड़ने की बजाए सरकार से आरक्षण मांगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *