पंजाब के बटाला में दो समूह के बीच गोलीबारी में 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ : पंजाब के गुरदासपुर जिले में दो समूहों के बीच पुरानी रांजिश के चलते हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि गोलीबारी में दोनों गुटों के दो-दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि घटना में आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। झगड़े की वजह पुरानी रंजिश है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की वजह से ये घटना हो गयी है।
पुलिस ने घटना के बारे में सोमवार को यह बताया कि घटना रविवार रात बटाला के विठवान गांव में घटी है, जहां पर दोनों समूहों में कुल 13 लोग मौजूद थे। वहां हुयी गोलीबारी में दोनों समूहों के दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल हुए 8 लोगों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पक्षों के दो-दो लोगों की मौत
इस फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवा को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं थाना श्री हरगोविंदपुर के एसएचओ सतपाल सिंह के मुताबिक दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह और बलराज सिंह को अमृतसर में इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां के अस्पताल में घायलों को दाखिल करवाया गया था। वहां इलाज के दौरान निर्मल सिंह और बलराज सिंह की भी मौत हुई।
मामले में बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच वर्षों पुराने विवाद में जब बात बढ़ी तो दोनों तरफ से करीब पचास राउंड फायरिंग हुई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गयी। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *