मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई (MAAM) की वार्षिक आम बैठक का आयोजन

मुंबई। मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई (MAAM) की वार्षिक आम बैठक ग्रेविटी हॉल मुंबई में आयोजित हुई। इसमें देश के सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर साहेब, सुदेश भोसले, नितिन भंडारकर, सुदेश लाहेरी, जिमी मोसेस, राजीव निगम, मनोज प्रभाकर, दीपू श्रीवास्तव अहसान कुरैशी, डी. महेश, रवि वर्मा, हेमा भोसले, रामानंद शेट्टी, बी आशीष और सभी एमएएएम सदस्यों ने हिस्सा लिया।

केंद्र में रहा आरएलजी प्रोडक्शन


आरएलजी प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता, मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता बी आशीष अपने आने वाली फिल्म में देश के सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर साहेब के साथ नजर आएंगे। 3 जुलाई को ही मुंबई में एक कॉमेडियन एसोसिएशन की मीटिंग में मुलाकात के दौरान ये चर्चा हुई। जॉनी लीवर साहब ने बी आशीष को गले लगाकर उनकी हर आने वाली फिल्म के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी और अपना आशीर्वाद भी दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि खूब मेहनत करो या आगे बढ़ो। देश या दुनिया में खूब नाम कमाओ। अपने माँ बाप का नाम रोशन करना। साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करना। इस तरह का आशीर्वाद देकर जॉनी लीवर साहेब ने बी आशीष का स्वागत किया गया। साथ ही आरएलजी प्रोडक्शन के मोटिवेशनल और कॉमेडी वीडियो की भी खूब तारीफ की। आपसी बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इसी तरह लोगों को हंसाते रहो या आगे बढ़ो। उन्होंने आरएलजी प्रोडक्शन को भी बहुत शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *