Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    May 20, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    May 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम में मौजूद महिला की लाश को कटर से काट कर निकाला, फिर हुआ पोस्टमार्टम!
    Blog

    पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम में मौजूद महिला की लाश को कटर से काट कर निकाला, फिर हुआ पोस्टमार्टम!

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    dead body of the woman present in the drum
    dead body of the woman present in the drum
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Surat: सूरत शहर का भेस्तान इलाका। यहां सुनसान सड़क के किनारे एक ड्रम रखा था। आसपास से गुजर रहे लोगों की इस पर शुरुआत में नजर नहीं पड़ी, लेकिन जब पड़ी तो वो भी सकते में आ गए। ड्रम के बाहर झांकते दो इंसानी पैर दिखाई दे रहे थे। ये देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। जब ड्रम को चेक किया गया तो उसमें लाश मौजूद थी।
    ड्रम में महिला की लाश!
    ये घटना सूरत शहर के भेस्तान पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इकलेरा-भाडोदरा गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे की है। यहां एक नीले रंग के ड्रम से बदबू आ रही थी। ये ड्रम सड़क किनारे पानी और कचरे के बीच में पड़ा था।आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब ड्रम को ठीक से देखा तो हैरान रह गए। इसमें से एक महिला के पैर दिखाई दे रहे थे। आनन-फानन में पुलिस को कॉल किया गया।
    सूचना मिलते ही भेस्तान थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कचरे के बीच पड़े ड्रम को निकाल कर बाहर सड़क पर रखा। इस ड्रम से लाश को निकालना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था क्योंकि ड्रम के अंदर लाश के साथ-साथ सीमेंट का मसाला भी भरा हुआ था। आखिरकार भेस्तान पुलिस ड्रम सहित लाश को लेकर सूरत के सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची। ड्रम के अंदर से लाश को निकालने के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में ही एक इलेक्ट्रिक कटर मंगाया गया था और उसके बाद डॉक्टरों की मौजूदगी में ही पुलिस ने ऑन कैमरा ड्रम को काटकर लाश को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने लाश का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
    कौन है ये महिला और किसने की हत्या?
    सूरत पुलिस के एसीपी नीरव सिंह गोहिल ने कहा कि मंगलवार को तकरीबन 5 बजे वहाँ सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने ड्रम में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इस आधार पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। सूरत के सिविल अस्पताल में ड्रम को काटकर लाश को बाहर निकल गया और पोस्टमार्टम किया गया। भेस्तान थाने की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सबसे पहले ये जानने की कोशिश की जा रही है कि मृतक महिला कौन है और उसकी हत्या किसने और क्यों की। जिस जगह ड्रम के अंदर से महिला की लाश बरामद हुई है वो सुनसान इलाका है। पुलिस को शक है कि महिला को किसी और जगह मारकर पुलिस को गुमराह करने के लिये ड्रम में डालकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया है।

    Bheestan area dead body of the woman GUJRAT postmortem house Surat woman present in the drum
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रिया सुले का हेमंत सोरेन और केजरीवाल पर बड़ा बयान,देश के दो मुख्यमंत्री आखिर जेल में क्यों हैं बंद?
    Next Article सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    अभ‍िजीत ने इस आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी के बाद की…

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 20, 2026

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    May 20, 2026
    Top Trending

    कौन हैं अभिजीत दीपके? बॉस्टन र‍िटर्न इसी युवा ने बनाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, क्या हैं पॉल‍िटि‍कल कनेक्शन

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    अभ‍िजीत ने इस आंदोलन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक मौखिक टिप्पणी…

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    हफ्ते के तीसरे कारोबारी घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार…

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    By जनकल्याण टाइमMay 20, 2026

    एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.