सीढ़ियों से कूद कर रोबोट ने दे दी जान, दक्षिण कोरिया की इस अनोखी ख़बर ने खींचा सबका ध्यान

भागदौड़ की जिन्दगी से सब परेशान है। लोगों की परेशानी अब इतनी बढ़ चुकी कि जिन्दगी खत्म करने का निर्णय भी काफी आम हो गया हैं। हर तरफ कॉम्पिटिशन है। सभी को आगे जाना है। प्रेशर इतना है कि बच्चे अपना बचपना भी भूलते जा रहे हैं। इंसान तो इंसान अब मशीन भी प्रेशर की मार को नहीं झेल पा रहे हैं। दक्षिण कोरिया से आ रहे एक मामले ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली।
यह रोबोट नगर पालिका के काम में सहायता करता था। ये रोबोट एक साल से गुमी शहर में काम कर रहा था। वो यहां शहर के निवासियों के प्रशासनिक कार्यों में मदद करता था। जिसे अब सीढ़ियों पर निष्क्रिय हालत में पाया गया है। जांच से मिली जानकरी के मुताबिक रोबोट गिरने से पहले अपने चारों ओर नजर घुमा रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे मानों वो वहां मौजूद लोगों से तंग आ चुका हो। टीम इस मामले में अब पता लगाने की कोशिश में है कि रोबोट ने ऐसा क्यों किया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है रोबोट अत्याधिक काम की वजह से तनाव में था।
नगर पालिका का हिस्सा
इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि रोबोट के बिखरे पार्ट्स को इकट्ठा कर लिया गया है। अब इसे डिजाइन करने वाली कंपनी को सौंपा जाएगा। जो की यह पता लगाए की आखिर रोबोट के साथ क्या हुआ था। वहीं नगर पालिका के दूसरे अधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि रोबोट शहर के नगर पालिका का आधिकारिक रूप से हिस्सा था। यह सुबह 9 बजे शाम 6 बजे तक बिल्कुल हमरी तरह पब्लिक सर्विस में लगा रहा था। इसके पास अपना खुद का कार्ड भी था।
बता दें कि इस ख़बर को स्थानिय समाचार पत्रों में भी कवर किया गया है। कई समाचार पत्रों में रोबोट को दिए जा रहे प्रेशर पर भी सवाल उठाया जा रहा है। दक्षिण कोरिया रोबोटों का शहर है। हर दस कर्मचारी पर एक रोबोट काम करता है। यहां दुनिया की सबसे ज्यादा रोबोट्स हैं जो काम में लगे हैं।
थक कर गिर गया रोबोट
इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक रोबोट कन्वेयर बेल्ट पर प्लास्टिक के कंटेनर रखता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो टाइम-लैप्स में था। जिसे देखकर यह समझ आ रहा था कि ये रोबोट घंटों से काम में लगा है। वीडियो के अंतिम में कुछ प्रेम रियल टाइम में भी नजर आता है। जिसमें मशीन उठा रहा रोबोट अपना काम करते-करते गिर जाता है। देखने में ऐसा लगा जैसे मानों रोबोट की हिम्मत भी खत्म हो गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *