प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ऐसे रख रही हैं अपना ध्यान, बीवी की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी किया रिएक्ट

फिल्म ‘कल्कि 2398 एडी’ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी साल सितंबर में मां बनने वाली हैं। दीपिका इन दिनों मैटरनिटी लीव पर हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को खूब इंजॉय कर रही हैं। वह अपना और बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसी बीच दीपिका ने वर्कआउट की झलक शेयर की है, जिसमें प्रेग्नेंसी के दौरान खुद का ध्यान रखने की बात भी कही है।
दीपिका ने ‘सेल्फ केयर मंथ’ को सेलिब्रेट करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने दोनों पैर को दीवार के सहारे ऊपर कर योगासन करती दिख रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने इस योग के फायदों का भी जिक्र किया है जिसमें कहा है कि ये लोअर बैक पेन में मदद करता है। दीपिका के इस पोस्ट पर पहला कॉमेंट रणवीर सिंह ने किया है। रणवीर ने लिखा है- जादू की तरह काम करता है।
यूजर्स बोले- इतने टाइप नहीं करती हैं मैम
वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका को इस पोजिशन में देखकर लोगों ने खूब कॉमेंट किए हैं। एक ने कहा है- इतना टाइप नहीं करतीं मैम। वहीं लोगों ने लिखा है- गॉरजस दीपिका, बेबी को देखने का बेसब्री से इंतजार है, आपके लिए अच्छे हेल्थ की कामना करते हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि आप अच्छी मम्मी बनने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *