नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली की राउज़ एवन्यू कोर्ट ने उन्हें गुरुवार को जमानत दे दी थी। जिसके बाद ईडी इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद आज इस मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई की गई। जिसमें कोर्ट की ओर से उनकी जमानत पर रोक लगा दी गई। जिसके मुताबिक जमानत मिलने के बाद भी सीएम केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।