Close Menu
    What's Hot

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक
    entertainment

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार 2’ के लिए बातचीत कर रही हैं. सूत्रों का कहना है कि इस सीक्वल में रेड-लाइट एरिया और क्राइम की दुनिया को फिर से दिखाया जाएगा.

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के फैंस के लिए एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है. पिछले काफी समय से बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहीं कटरीना अब सिनेमा जगत में एक ऐसे प्रोजेक्ट से वापसी करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की साल 2001 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘चांदनी बार’ के सीक्वल के लिए मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं.

    फिल्मफेयर की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘चांदनी बार 2’ की फाइनल कास्ट लिस्ट में कटरीना का नाम लगभग तय माना जा रहा है. इस बार फिल्म का डायरेक्शन अजय बहल करने वाले हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सीक्वल में ओरिजिनल फिल्म की जान रहीं तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है, लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर अभी से चर्चा में है.

    फिर दिखेगी रेड लाइट एरिया

    फिल्म से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि ‘चांदनी बार 2’ की थीम बिल्कुल अपनी मूल फिल्म जैसी ही होने वाली है. हालांकि, फिल्म की असल कहानी को अभी पूरी तरह से सस्पेंस रखा गया है, लेकिन सूत्र का दावा है कि नई फिल्म की कहानी भी ‘रेड लाइट एरिया और अपराध की दुनिया’ के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी. ऐसे में कटरीना कैफ को इस तरह के संजीदा और डार्क किरदार में देखना दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस होगा.

    इतिहास रच चुकी है ‘चांदनी बार’

    याद दिला दें कि मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी ओरिजिनल ‘चांदनी बार’ 28 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी. उस फिल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे, जबकि अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी साहनी और विशाल ठक्कर जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में थे. फिल्म में मुंबई के अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति, डांस बार और गन कल्चर की एक बेहद दर्दनाक और कड़वी सच्चाई दिखाई गई थी, जिसे समीक्षकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कामयाबी मिली थी.

    सीक्वल को लेकर छिड़ चुकी है कानूनी जंग

    भले ही फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन ‘चांदनी बार 2’ का रास्ता इतना आसान नहीं है क्योंकि इस प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी कानूनी लड़ाई चल रही है. पिछले साल, मूल फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने प्रोड्यूसर संदीप सिंह और डायरेक्टर अजय बहल के खिलाफ इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) में एक शिकायत दर्ज कराई थी. भंडारकर का साफ आरोप है कि संदीप सिंह और अजय बहल उनकी इजाजत के बिना ‘चांदनी बार’ के टाइटल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

    अब देखना यह होगा कि कोर्ट और एसोसिएशन की इस कानूनी खींचतान के बीच कटरीना कैफ और तब्बू स्टारर यह फिल्म कब तक फ्लोर पर आ पाती है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर
    Next Article जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    June 13, 2026
    Top Trending

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ मधुर भंडारकर की ‘चांदनी बार 2’ के…

    भारत मोदी सरकारच्या नेतृत्वाखाली बारा वर्षांत आत्मनिर्भर

    By जनकल्याण टाइमJune 13, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण यांनी मांडला लेखाजोखा पी.वी.आनंदपद्मनाभन पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.