
पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. बिजनेसमैन पति सूरज नांबियर संग उनके तलाक की अटकलों ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई है.
मौनी और सूरज ने इंस्टा पर एक दूसरे को अनफॉलो किया है. उधर, सूरज ने चर्चाओं से तंग आकर अपना इंस्टा अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया है.
उनकी शादीशुदा लाइफ में क्या गलत हुआ, इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज ने मौनी को धोखा दिया है.
ये भी कहा जा रहा है कि सूरज ने मौनी के पैसों का मिसयूज किया है. एक्ट्रेस के पैसों को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया. हालांकि ऐसा भी दावा है कि सूरज और मौनी का तलाक हो चुका है.
उनकी 4 साल की शादी टूट गई है. लेकिन सच क्या है, उनके तलाक का क्या स्टेट्स है, इस पर दोनों की तरफ से ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
सूत्रों के मुताबिक, मौनी और सूरज कई महीनों से अलग रहे रहे हैं. मौनी के इंस्टा पर सूरज संग वेडिंग फोटोज भी नजर नहीं आती. 4 साल पहले कपल की शादी धूमधाम से हुई थी.
उनकी शादी का ये अंजाम होगा फैंस को उम्मीद नहीं थी. मौनी और सूरज की मैरिड लाइफ पर लगा ग्रहण उनके फैंस को परेशान कर रहा है.
मौनी ने 27 जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी. उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति रिवाजों से हुई थी. 3 साल डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया
कपल की पहली मुलाकात 2019 में नए साल के जश्न के दौरान हुई थी. सूरज पेशे से बिजनेसमैन और इंवेस्टमेंट बैंकर हैं. मौनी संग शादी से पहले वो दुबई में रहते थे.

