Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    April 4, 2026

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 4, 2026

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,
    Crime

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने कंझावला और द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टूथपेस्ट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के रैकेट का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में हजारों नकली ट्यूब, मशीनें और बदले हुए डेट वाले उत्पाद बरामद हुए. कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह रैकेट लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन रहा था.

    दिल्ली में नकली और एक्सपायर्ड सामान बनाने और बेचने वाले गैंग पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. कंझावला और द्वारका इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया, जहां नकली ब्रांडेड टूथपेस्ट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को फिर से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था.

    कंझावला इलाके में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. यह अवैध यूनिट महावीर विहार के एक गोदाम में चल रही थी, जहां बेहद गंदे और अस्वच्छ हालात में लोकल पेस्ट को ब्रांडेड टूथपेस्ट के नाम से तैयार किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, यह नकली पेस्ट बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली और खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकिंग के डिब्बे, कैप, रैपर, गोंद, हीटिंग मशीन और पेस्ट भरने व सील करने वाली मशीनें बरामद कीं. इसके अलावा करीब 130 किलो नकली पेस्ट ड्रम में भरा हुआ मिला. पुलिस ने बताया कि हजारों की संख्या में तैयार नकली टूथपेस्ट और 10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब भी जब्त की गई हैं

    जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सस्ते और घटिया क्वालिटी के पेस्ट को खाली ट्यूब में भरते थे. इसके बाद मशीन से उन्हें सील कर ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में पैक किया जाता था. इस पूरी प्रक्रिया में मजदूरों को लगाया गया था, जो लगातार इस काम में लगे रहते थे.

    इसी कार्रवाई के दौरान द्वारका इलाके में एक और बड़ा रैकेट सामने आया, जहां एक्सपायर्ड खाद्य और पेय पदार्थों को दोबारा पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था. पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में नामी कंपनियों के उत्पाद बरामद किए, जिनकी निर्माण और एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ की गई थी.

    सस्ते पेस्ट को ब्रांडेड बनाकर बाजार में सप्लाई

    छापेमारी में 3,096 सॉफ्ट ड्रिंक के कैन और बड़ी मात्रा में बिस्कुट जैसे उत्पाद मिले, जिनकी पैकेजिंग और डेट बदली गई थी. इस मामले में कमल मुद्गिल (56), शिवम सिंह (27) और लोकेश कुमार (35) को गिरफ्तार किया गया है. जांच में पता चला कि आरोपी बाजार से एक्सपायर्ड या एक्सपायरी के करीब उत्पाद खरीदते थे. इसके बाद थिनर की मदद से उनके असली निर्माण और एक्सपायरी की तारीख तथा बैच नंबर मिटा दिए जाते थे. फिर प्रिंटिंग मशीन से नई नकली तारीखें छापकर उत्पादों को दोबारा पैक किया जाता था.

    इस पूरी प्रक्रिया के बाद इन उत्पादों को कार्टन में भरकर बाजार में सप्लाई कर दिया जाता था. इस तरह यह गिरोह लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था और उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम के साथ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौके पर पहुंची और लाइसेंस की जांच के साथ सैंपल इकट्ठा किए गए. जांच के बाद फर्जी बैच नंबर और बदली हुई एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों को जब्त कर लिया गया.

    थिनर और प्रिंटिंग मशीन से बदली जाती थी तारीख

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है. यह पूरा कारोबार बेहद खतरनाक था क्योंकि अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और एक्सपायर्ड उत्पाद सीधे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते थे. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है और प्रशासन ने अपील की है कि उपभोक्ता सिर्फ विश्वसनीय दुकानों से ही सामान खरीदें और पैकेजिंग व एक्सपायरी डेट जरूर जांचें.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    चक्का जाम, DL रिन्यू में देरी… इन अपराधों में अब नहीं होगी जेल! समझें जन विश्वास बिल को

    April 3, 2026

    रेप और ठगी के आरोपी अशोक खरात के मामले में चौंकाने वाले खुलासे, बेटे से पूछताछ, फरार पत्नी की तलाश

    April 2, 2026

    राजकोट में दुबई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 1.48 करोड़ की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

    April 1, 2026

    पंचकूला: बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने किया जीजा का मर्डर, महज 4 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

    March 31, 2026

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    March 29, 2026

    पुरानी रंजिश और खूनी खेल… खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने कंझावला और द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टूथपेस्ट…

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    April 4, 2026

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    April 4, 2026
    Top Trending

    दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट… घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते,

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने कंझावला और द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते…

    🌟 “ॐ साई राम – विश्वास, सब्र और सफलता की राह” 🌟✍️ बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से 📰 जन-जन तक पहुँचे ये संदेश — जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    🙏 प्रेरणादायक संदेश 🙏 जब भी जीवन की राह कठिन लगे, जब…

    नेटफ्लिक्स पर आई ‘वध 2’ की कहानी, ये फिल्म/सीरीज भी हैं दमदार, जबरदस्त है IMDb पर रेटिंग

    By जनकल्याण टाइमApril 4, 2026

    नेटफ्लिक्स पर एक बेहतरीन सीरियल क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ आई है, जो…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.