Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    March 23, 2026

    ल्यारी नहीं, अमृतसर में है ‘धुरंधर 2’ के हमजा-यलीना का आलीशान घर, देखें इनसाइड फोटोज

    March 23, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुत करता है✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर) की विशेष प्रस्तुति🌟 “जब कर्म दरवाज़े पर दस्तक देते हैं” 🌟

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा
    Business

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही विदेशों से खराब सिग्नल मिल रहे थे और जब मार्केट ओपन हुआ तो सेंसेक्स खुलने के कुछ देर बाद ही 1900 अंक से ज्यादा टूट गया.

    जिसका डर था वही हुआ, विदेशों से मिल रहे खराब संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार खुलते ही क्रैश (Stock Market Crash) हो गया. अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान का युद्ध बढ़ने और मिडिल ईस्ट में हाई पर पहुंची टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ने बाजार का सेंटीमेंट सप्ताह के पहले दिन खराब किया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) खराब ओपनिंग के बाद देखते ही देखते 1900 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी खुलते के कुछ देर बाद 636 अंक के आसपास बिखर गया. इस बीच BSE लार्जकैप में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए.

    सेंसेक्स-निफ्टी खुलती ही क्रैश

    शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को खुलने के साथ ही हड़कंप मचा हुआ नजर आया है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 74,532.96 की तुलना में बुरी तरह टूटकर 73,732 पर ओपन हुआ. इसके कुछ ही मिनटों में ये गिरावट और भी तेज हो गई, जिसके चलते Sensex करीब 1600 अंक गिरकर 72,977 के लेवल पर आ गया. वहीं इसके कुछ मिनटों बाद ही ये गिरावट और बढ़ गई और सेंसेक्स1900 अंक से ज्यादा फिसलकर 72,560 पर कारोबार करने लगा

    न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि एनएसई का निफ्टी-50 भी खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया. ये इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,114 की तुलना में फिसलकर 22,824 पर ओपन हुआ था और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये मिनटों में 480 अंक की भारी गिरावट के साथ 22,634 के लेवल पर आ गया और कुछ देर के कारोबार के बाद 636 अंक टूटकर 22478 पर ट्रेड करता दिखा.

    खुलते ही धड़ाम हो गए ये शेयर

    सोमवार को बाजार में आए भूचाल का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीएसई लार्जकैप में शामिल सभी 30 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. सबसे ज्यादा गिरावट वाले स्टॉक्स को देखें, तो Tata Steel Share (4%), SBI Share (3%), Bajaj Finance Share (2.67%), HDFC Bank Share (2.60%), IndiGo Share (2.50%), Titan Share (2.50%), BEL Share (2.49%), Adani Ports Share (2.40%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे.

    विदेशी बाजारों से मिले थे गिरावट के संकेत

    भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही विदेशों से निगेटिव सिग्नल मिल रहे थे. सोमवार को सभी एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ नजर आया. जापान का निक्केई इंडेक्स 4.10 फीसदी टूटकर 50,800 के लेवल तक गिरकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 3 फीसदी फिसलकर 24,532 पर ट्रेड करता दिखा.

    यही नहीं साउथ कोरिया के कोस्पी में कारोबार की शुरुआत के बाद ही अचानक बड़ा क्रैश आ गया और ये 5.10 फीसदी टूटकर 5,409 पर आ गया. इसके अलावा DAX (2.01%), CAC (1.90%) और FTSE-100 (1.50%) टूटे हुए थे

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleल्यारी नहीं, अमृतसर में है ‘धुरंधर 2’ के हमजा-यलीना का आलीशान घर, देखें इनसाइड फोटोज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Crash today: घुटनों पर आया शेयर बाजार, सेंसेक्स 1470 अंक

    March 13, 2026

    ⚠️ वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की ऐतिहासिक गिरावट: कारण, सच्चाई और सावधानी का संदेश प्रस्तुति:जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई जन-जन तक पहुँचता एक ज़रूरी आर्थिक जागरूकता संदेश

    January 31, 2026

    High-Profile Chinese Business Delegation Meets Planning Minister

    March 11, 2022

    German Banks Fall Out of Top Bund Dealer Rankings for First Time

    March 11, 2022

    U.S. Warns Financial Inst. to be on Watch for Russian Sanctions

    March 11, 2022

    A 16th Finance Commission Sets Up Advisory Panel

    March 11, 2022
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026

    Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही विदेशों से खराब सिग्नल…

    ल्यारी नहीं, अमृतसर में है ‘धुरंधर 2’ के हमजा-यलीना का आलीशान घर, देखें इनसाइड फोटोज

    March 23, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुत करता है✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर) की विशेष प्रस्तुति🌟 “जब कर्म दरवाज़े पर दस्तक देते हैं” 🌟

    March 23, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026

    Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही विदेशों…

    ल्यारी नहीं, अमृतसर में है ‘धुरंधर 2’ के हमजा-यलीना का आलीशान घर, देखें इनसाइड फोटोज

    By जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल…

    📰 जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई प्रस्तुत करता है✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से📸 धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर) की विशेष प्रस्तुति🌟 “जब कर्म दरवाज़े पर दस्तक देते हैं” 🌟

    By जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026

    एक दिन…तुम्हारे कर्म तुम्हारे सामने खड़े होंगे।चुपचाप… बिना शोर के…लेकिन उस दिन…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.