Close Menu
    What's Hot

    ईरान झुकने को नहीं तैयार, अब ट्रंप करेंगे भीषण वार… मिडिल ईस्ट में जंग के 8वें दिन क्या-क्या हुआ

    March 8, 2026

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला
    entertainment

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर ने आते ही जो धमाका किया, उसका असर अभी तक नहीं थम रहा है. बॉलीवुड के सभी सेलेब्स रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट से लेकर ऋतिक रोशन, सभी के रिएक्शंस देखने मिले हैं.

    आदित्य धर अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट लेकर आने के लिए तैयार हैं. शनिवार 7 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने आते ही मानो हर तरफ तबाही मचा दी. हर किसी की जुबान पर अब धुरंधर के नए ट्रेलर की गूंज सुनाई दे रही है. रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर इतना धांसू है कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं.

    धुरंधर 2′ के लिए क्या बोला बॉलीवुड?

    धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर ने सभी को हैरान किया है. जिस तरह आदित्य धर ने अपनी फिल्म की झलक, बिना स्टोरी रिवील किए लोगों को दिखाई, वैसा पिछले कुछ समय में बेहद कम देखने मिला. यही वजह है कि अब हर कोई इसकी सराहना करने से थक नहीं रहा है. आलिया भट्ट, करण जौहर, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को शानदार बता रहे हैं

    ऋतिक रोशन ने रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट किया, जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है. एक्टर ने ‘धुरंधर’ पार्ट 1 को देखने के बाद, फिल्म में दिखाई पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए थे. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देखने के बाद, ऋतिक ने लिखा, ‘बहुत बहुत शानदार. मार डाला.’

    वहीं आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करके उसपर ‘बीस्ट मोड ऑन…ये ट्रेलर कंट्रोल से बाहर जाता है’ लिखा. करण जौहर भी रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थके

    आलिया ने किया रिएक्ट

    उन्होंने ट्रेलर के लिए ‘बाप रे!!!!!! बाप कहना ही सबसे सही शब्द होगा!!!! जग्गरनॉट लोड हो रहा है’ ऐसा लिखा. बॉलीवुड के कई दूसरे सेलेब्स ने भी ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को प्यार दिया.

    करण जौहर ने की तारीफ

    राम गोपाल वर्मा, जो पिछले काफी वक्त से ‘धुरंधर’ की तारीफ करते आए थे उन्हें भी इसका नया ट्रेलर पसंद आया है. डायरेक्टर ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करके ‘धुरंधर द रिवेंज’ ट्रेलर को काफी ऊपर के लेवल का बताया.

    धुरंधर 2′ में दिखेगा रणवीर का जलवा

    धुरंधर’ पार्ट 1 में लोगों की नजरें अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर ही टिक गई थी, जिससे रणवीर सिंह कहीं ना कहीं साइडलाइन जरूर हो गए थे. मगर अब ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर से ये साफ होता दिख रहा है कि रणवीर ही इस बार बड़े पर्दे पर छाएंगे. फैंस भी इस बात को नोटिस कर रहे हैं.

    धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होनी है. मगर मेकर्स इसके एक दिन पहले यानी 18 मार्च के लिए पेड-प्रीव्यू का ऑप्शन खोल चुके हैं, जिसने अभी से रिकॉर्ड्स बनाने शुरू भी कर दिए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कौनसा नया कारनामा करेगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🌸 नारी शक्ति को समर्पित प्रेरणादायक संदेश 🌸Motivational Speech by Rajesh Bhatt (Bollywood Writer & Director, Mumbai) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे
    Next Article रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ को रणवीर सिंह की चुनौती, ‘धुरंधर 2’ से तोडे़ंगे शाहरुख का महा-रिकॉर्ड?

    March 7, 2026

    सचिन के बेटे की शादी में ऐश्वर्या-शाहरुख ने मचाया धमाल, आमिर संग दिखे युवराज,

    March 6, 2026

    🎬 बॉलीवुड अपडेट | Lara Dutta का दुबई से बड़ा बयान Jan Kalyan Time News, Mumbai के माध्यम सेरिपोर्ट: बॉलीवुड प्रेस फोटोग्राफर बी आशिष 🌍 दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने क्या कहा?

    March 5, 2026

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    दीपिका पादुकोण के गानों में रंगों का ट्व‍िस्ट, होली पर ह‍िट है ‘बलम पिचकारी

    March 3, 2026

    बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बर्बाद किया गोविंदा का करियर? सुधा चंद्रन का दावा, बोलीं- उन्हें क्रिटिसाइज करते थे…

    March 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ईरान झुकने को नहीं तैयार, अब ट्रंप करेंगे भीषण वार… मिडिल ईस्ट में जंग के 8वें दिन क्या-क्या हुआ

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब आठवें दिन और…

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    March 8, 2026
    Top Trending

    ईरान झुकने को नहीं तैयार, अब ट्रंप करेंगे भीषण वार… मिडिल ईस्ट में जंग के 8वें दिन क्या-क्या हुआ

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब…

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तम नगर में होली पर युवक…

    Dhurandhar 2 के ट्रेलर का भौकाल, बॉलीवुड भी रह गया हैरान, ऋतिक रोशन बोले- मार डाला

    By जनकल्याण टाइमMarch 8, 2026

    धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर ने आते ही जो धमाका किया, उसका…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.